18 मार्च से गया रूट से नई दिल्ली जाएगी साप्ताहिक एक्सप्रेस, जानिए वजह
इसमें साधारण एसी एसी थ्री एसी-टू गार्ड और जनरेटर यान मिलाकर कुल 22 कोच होंगे। 18 से यह ट्रेन भागलपुर जंक्शन से शाम 5.30 की जगह 3.30 में खुलेगी।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 08:12 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर से नई दिल्ली के बीच चल रही 12349 अप और 12350 डाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 मार्च से गया के रास्ते नई दिल्ली जाएगी। इस दिन से साप्ताहिक एक्सप्रेस किऊल-मोकामा-पटना के रास्ते न जाकर किऊल-नवादा-गया-सासाराम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) कोच से होगा।
इसका नोटिफिकेशन रेलवे ने जारी कर दिया है। इसमें साधारण, एसी, एसी थ्री, एसी-टू, गार्ड और जनरेटर यान मिलाकर कुल 22 कोच होंगे। 18 से यह ट्रेन भागलपुर जंक्शन से शाम 5.30 की जगह 3.30 में खुलेगी। किऊल शाम छह बजे और गया 9.30 बजे रात में पहुंचेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय से नई दिल्ली के बीच समय का बदलाव नहीं किया गया है। रूट बदलने से यहां से गया जाने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें