मौसम आज तक रहेगा सुहाना, सोमवार से उमस भरी होगी गर्मी
भागलपुर के मौसम में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। रविवार तक मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। फणि तूफान का कोई खास असर नहीं दिखा।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 11:00 AM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। मौसम रविवार तक सुहाना रहेगा। सोमवार से तापमान बढ़ोत्तरी होगी। उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आज का अधिकतम तापमान 32, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
79 प्रतिशत आद्रता के साथ 7.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चल रही है। जबकि शनिवार को बारिश 30 एमएम रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार से मौसम साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी। हवा की गति कम होने के कारण उमस भरी गर्मी होगी।
सनद रहे कि फणि तूफान के कारण अचानक मौसम में बदलाव हो गया है। हालांकि बिहार में इसका असर कुछ खास नहीं हुआ। मौसम पूर्ववत होने की ओर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें