बदल रहा मौसम, पड़ रही गुलाबी ठंड
भागलपुर। मानसून जाते ही मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शाम होते ही हल्की हवा गुलाबी ठ
भागलपुर। मानसून जाते ही मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शाम होते ही हल्की हवा गुलाबी ठंड का एहसास करा रही है। वहीं रात में इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। घरों में लोग चादर ओढ़कर पंखा भी चला रहे हैं।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट होगी, लेकिन अभी 10 नवंबर तक हल्की ठंड लगेगी। उसके बाद तापमान में ज्यादा गिरावट होगा। ठंड ज्यादा बढ़ेगी। जहां जल श्रोत हैं, वहां लो प्रेशर के कारण मौसम में धुंध दिखेगा। साथ ही वहां ज्यादा ठंड लगेगा।
आने वाले दिनों में खेती-किसानी के लिए अच्छा है। बारिश नहीं होगी और मौसम साफ रहेगा। दिन के धूप के तीखापन में भी कमी आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर होने के कारण दिन में गर्मी और रात सर्द होगी।