Move to Jagran APP

भागलपुर का मौसम हुआ Awesome: हवाओं ने कराया ठंड का अहसास, तीन दिनों तक हो सकती है बरसात

भागलपुर का मौसम Awesome हो गया है। शनिवार की सुबह सूर्यदेव को घनघोर बादलों ने छिपा लिया। बारिश की संभावना है तो वही तापमान तेजी के साथ नीचे गिर गया है। इधर हवाओं ने भागलपुर के लोगों को ठंड का अहसास करा दिया।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 08:34 AM (IST)
भागलपुर का मौसम हुआ Awesome: हवाओं ने कराया ठंड का अहसास, तीन दिनों तक हो सकती है बरसात
सुबह सवेरे हुआ ठंड का अहसास, आसमान में छाए हैं बादल।

 आनलाइन डेस्क, भागलपुर: पिछले तीन दिनों से चल रही पूर्वा हवा में अब नमी महसूस हो रही है यही वजह है कि सुबह-सवेरे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शनिवार को सूर्य की किरणें नहीं दिखाई दीं। भागलपुर में तेज हवा के झोंके मौसम को सुहावना बना रहे हैं। बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इधर, रात को लोगों ने अपने घरों के एसी-कूलर बंद कर दिए। तापमान में तेजी के साथ गिरावट ने ठंडक बढ़ा दी।

loksabha election banner

भागलपुर में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। बारिश के प्रबल आसार हैं। रविवार को भी तापमान 23 डिग्री न्यूनतम रहेगा। वहीं बारिश होगी। इधर भागलपुरवासी सुहावना मौसम देख आनंदित हैं। प्री मानसून ने लोगों को बड़ी राहत दी है। कुछ यही हाल आसपास के जिलों का भी है। बांका, मुंगेर, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार में भी मौसम सुहावना है। यहां भी मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: शादी के लड्डू बने जहर: सुपौल में बची हुई मिठाई खाने से आधा दर्जन बच्चे बीमार, उल्टी-दस्त ने की हालत खराब

गुरुवार को आया तूफान

बीते गुरुवार को शाम के चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात हुआ। उसके बाद से भागलपुर और आसपास के जिलों का मौसम पूरी तरह बदल गया। इस तूफान से जिले में काफी नुकासान भी पहुंचा। पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल में 14 से अधिक मौतें हुईं। इधर भागलपुर में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे और पुराने मकानों के गिरने की खबरें भी आईं। हालांकि, आने वाले तीन दिनों में आंधी की संभावना कम जताई जा रही है लेकिन बारिश होगी, ऐसा पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें: बिहार: मुर्दों के नाम पर आए रुपयों के लिए रिश्वत खाती है महिला पदाधिकारी, जमुई में किए 50-50, विधवा महिला बोली-बस अब और नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.