Move to Jagran APP

भागलपुर का मौसम 15 जनवरी 2022: बादलों से ढका रहेगा आसमान, जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत

कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार में आज मौसम साफ रहेगा। आसमान बादलों से ढका रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का ये हाल अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद ही लोगों को राहत मिलेगी।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 06:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:04 AM (IST)
भागलपुर का मौसम 15 जनवरी 2022: बादलों से ढका रहेगा आसमान, जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत
कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार में आज मौसम साफ रहेगा।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। शहर के आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट आई है। फिलवक्त मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हवा की गति भी थोड़ी बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। जहां-तहां कोहरा की स्थिति बनी रहेगी। कड़ाके की ठंड से निजात मिलेगी।

loksabha election banner

मौसम का ये हाल कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के भागलपुर के अलावा बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, खगडि़या, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बना रहेगा। हालांकि इस दौराना बारिश के आसार नहीं हैं।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि धूप निकलेगी। बादलों से ढका रहने के कारण धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। बहुत ज्यादा तापमान में उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति थोड़ी बढ़ेगी जिससे ठंड पड़ेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी असर दिखेगा। खेती किसानी के लिए मौसम उपयुक्त है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.4 न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरवट हो गई है। सौ प्रतिशत आद्रता के साथ 5.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। हवा की गति बढऩे की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.