Move to Jagran APP

जल संसाधन मंत्री ने जाना चांदन डैम का हाल, DM ने मंत्री को बताया क्यों आती है बाढ़ Banka News

जल संसाधन मंत्री संजय झा आज बांका पहुंचे। उन्होंने बौंसी जाकर चांदन डैम सहित नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम को कई ​निर्देश दिए। मंत्री ने बालू उठाव पर चिंता व्यक्त की।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 01:35 PM (IST)
जल संसाधन मंत्री ने जाना चांदन डैम का हाल, DM ने मंत्री को बताया क्यों आती है बाढ़ Banka News
जल संसाधन मंत्री ने जाना चांदन डैम का हाल, DM ने मंत्री को बताया क्यों आती है बाढ़ Banka News

बांका [जेएनएन]। राज्‍य के जल संसाधन मंत्री संजय झा बुधवार को बांका पहुंचे। उन्‍होंने चांदन डैम सहित चांदन नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने जिलाधिकारी से कई जानकारियों ली। मंत्री ने चांदन नदी से हो रहे बालू उठाव पर चिंता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि इससे किसानों के खेतों में पानी जाने में परेशानी होती होगी। और नदी में गहरी होती जा रही है।

loksabha election banner

उन्‍होंने बालू उठाव पर सख्‍ती से रोक लगाने को कहा। वे बौंसी के चांदन डैम पहुंचे। अधिकारियों के साथ डैम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मंत्री को जानकारी दी कि डैम में गाद भरने से सिंचाई लायक पानी नहीं रहता है। मंत्री ने डैम से गाद निकालवाने को कहा। इस पर अधिकारियों के साथ उन्‍होंने बातचीत की।

सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस भी उनके साथ थे। डीएम ने मंत्री को बताया कि गाद के कारण अचानक बारिश आने से एक घंटे में 15 फीट पानी ऊपर जलस्‍तर हो जाता है। जीरो लेवल पानी रहने के बाद अचानक पानी का बढ़ जाना खतरा का कारण है। साथ ही जल का पानी का स्टोर नहीं हो पाता है।

उन्‍होंने कहा डैम से गाद हटाने के बाद ही चांदन डैम और नदी का कायाकल्‍प संभव है। उन्‍होंने चांदन नदी से बालू उठाव पर सख्‍ती करने की भी भी बात कही। इसके बाद आईबी में मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में हो रहे विकास योजनाओं की जानकारी उन्‍होंने ली। उन्‍होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और किसानों के खेतों में जल पहुंचे इस पर काम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.