Move to Jagran APP

जिला स्कूल में धर्म सभा दो दिसंबर को, व‍िहिप का आह्वान मंदिर वहीं बनाएंगे

दो दिसंबर को जिला स्कूल में विहिप ने धर्मसभा का आयोजन किया है। कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा लोग के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए संघ परिवार के कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 08:15 PM (IST)
जिला स्कूल में धर्म सभा दो दिसंबर को, व‍िहिप का आह्वान मंदिर वहीं बनाएंगे
जिला स्कूल में धर्म सभा दो दिसंबर को, व‍िहिप का आह्वान मंदिर वहीं बनाएंगे

भागलपुर (जेएनएन)। विश्व हिन्दू परिषद् ने गुरुवार को नुक्कड़ सभा कर आम लोगों को धर्म सभा में भाग लेने के लिए बुलाया है। विश्व हिन्दू परिषद ने जोगसर चौक, मानिक सरकार चौक आदि कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा विहिप के जिला मंत्री पारस शर्मा के नेतृत्व में किया। जिसमें श्री राम मंदिर क्यों बनाया जाए एवं उसी स्थान पर क्यों बनाया जाए पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिन्दू को संगठित करना होगा। और मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। 

loksabha election banner

इस कार्यक्रम को निरंजन साहा, वीरेंद्र साह, योगेश पांडेय व सुनील सिंह ने अहम भूमिका निभाई। ईश्वरनगर और मध्य क्षेत्र में संपर्क कर जनजागरण किया गया। जिसमे केशव यादव, प्यारे हिन्द, पप्पू, गोपी कृष्ण वर्मा, अमित एवं अमरेश जी ने हिस्सा लिया। कहलगांव में महिलाओं की बैठक का नेतृत्व लीना सिन्हा ने किया एवं नगर में आमंत्रण हेतु महिलाओं की टोली शुक्रवार को भगत सिंह चौक से लेकर कचहरी चौक तक जनसंपर्क करेगी।

जगदीशपुर के लोगों ने भी 2 दिसम्बर को अधिकाधिक संख्या में जिला स्कूल में लोगों की भागीदारी हेतु हिस्सा लिया। जिसमें संघ के अधिकारियों ने लोगों को कार्यक्रम से अवगत कराया। जिसमें रोहित सिंह, आदित्य सिंह व अवनी आदि मौजूद थे।

वहीं, भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि इस आयोजन में सभी संगठन के कार्यकर्ता सक्रियता से लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी भी अपने स्‍तर पर जनजागरण, पदयात्रा, जागरूकता रैली, संपर्क आदि कर धर्मसभा में आने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रही है। वैसे यह आयोजन वि‍श्व हिन्दू परिषद का है। धर्मसभा के आयोजन में विहिप के साथ आरएसएस, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, राष्ट्र सेविका समिति, भाजपा सहित संघ परिवार के कार्यकर्ता शामिल हैं। श्री पांडेय ने बताया कि भागलपुर जिले के इस कार्यक्रम में दस हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। 

दूसरी तरफ, जिला स्कूल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर वहां सफाई, मंच, रंगोली आदि का निर्माण कराया जाने लगा है। शहर में कई जगह तोरण द्वार लगाए जाएंगे। दर्जन स्‍वागत समिति का गठन कर आने वाले लोगों का अभिनंदन किया गया। इस आयोजन में विहिप के केन्द्रीय अधिकारी के आने की सूचना है। 

पारस शर्मा ने कहा कि इन दिनों जिले में कई धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। कई स्थानों पर प्रवचन का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों और प्रवचनों के दौरान विहिप कार्यकर्ता वहां पहुंचकर धर्मसभा में सभी के आने का आह्वान करते हैं। 

सामाजिक एकजुटता से ही प्रगति संभव
विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आयोजित एकल अभियान के संस्थापक श्याम गुप्त ने कहा कि सामाजिक एकजुटता से ही आंतरिक सुरक्षा, समरसता व सर्वागीण उन्नति होती है। उन्होंने कहा कि देश में 85 हजार एकल विद्यालय संचालित हैं। आगामी रामनवमी तक एक लाख किया जाएगा। किशोर झुनझुनवाला ने कहा कि नवादा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और बांका में 123 सेवानिवृत्त कार्यकर्ता और 1850 विद्यालय संचालित हैं। इस अवसर पर अनीता सिंह, राजेश सिंह, राजकुमार जिलोका, राजेश कुमार जैन, गोपाल मिश्र, प्रीति शेखर, गोपाल चौबे, श्वेता सिंह आदि उपस्थित थीं।

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक नया बाजार चौक स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के कार्य विस्तार, मंडल स्तरीय कमेटी में उत्साहवर्धन की नीति और आगामी लोकसभा चुनाव में लगने के लिए कमेटी के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रभारी भाजपा व भाजपा की जिला उपाध्यक्ष प्रो. किरण सिंह, कुमकुम द्विवेदी, संगीता मिश्रा, सुनीता गोस्वामी, रेखा कुमारी, संगीता सिन्हा, जिया गोस्वामी, अंजली घोष आदि उपस्थित रहीं। पूजा तिवारी को महिला मोर्चा में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में दो दिसंबर होने वाले विहिप के धर्मसभा की तैयारियों की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति हो, इसके लिए डोर टू डोर सूचना देने की योजना बनी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.