विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अररिया के शातिर आशिक ने अनुकंपा में सरकारी नौकरी पाने के लिए बुना प्रेमजाल, GNM से शादी रचा कर दी हत्या

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2022 02:31 PM (IST)

बिहार के अररिया जिले में एक GNM की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के स्वजनों ने अपने दामाद ...और पढ़ें

GNM मर्डर केस में लगे कई आरोप।
GNM मर्डर केस में लगे कई आरोप।

जागरण संवाददाता, अररिया: अररिया सदर अस्पताल में कार्यरत GNM निभा कुमारी की संदिग्ध हालत में निजी अस्पताल में मौत हो गयी। निभा के मायके वालों ने पति अली पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि निभा को हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि पति ने अनुकंपा में सरकारी नौकरी पाने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया। स्वजनों की मानें तो उन्हें प्रताड़ना की सभी जानकारी जीएनएम निभा दूरभाष पर देती थी। निभा की गुरुवार को अररिया के एक निजी डिलीवरी हुई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। जबकि पहले से उसे एक बेटी थी।

सदर अस्पताल में काम करने के बावजूद पति और परिवार वालों ने उनको निजी एक क्लिनिक में भर्ती कराया था पहले से भी एक बेटी रहने के बाद दुोबारा बेटी होने से परिवार वाले नाराज हो गए थे और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। फलस्वरूप हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने उसे अररिया से रेफर करवाकर पूर्णिया लेकर चला गया। जहां एक निजी अस्पताल में आक्सीजन लेवल गिर जाने के कारण उसकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है। आरोपी पति अली घटना के बाद से ही फरार बताया जाता है।

अली से हुई लव मैरिज

निभा के स्वजनों ने बताया कि जीएनएम के रूप में निभा ने आठ सितंबर 2016 को सदर अस्पताल में योगदान दी थी। सदर अस्पताल में एक निजी तौर पर ड्रेसर अली काम करता था और निभा और अली ने प्रेम विवाह कर लिया।निभा अपने ससुराल अली के यहाँ ही गैयारी में रहने लगी थी। चार पहले हुई शादी से दोनों को पहले एक बेटी हुई और फिर तीन दिन पहले दुबारा बेटी ने जन्म लिया। मृतका निभा की बहन सोनम कुमारी का कहना है कि उनकी बहन को हमेशा से उनके पति और ससुरालवालों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिया जाता था। निभा मूल रूप से मुंगेर जिले के असरगंज की रहने वाली है और उसके पिता बिरेन्द्र साह हैं।

निभा की बहन ने आरोप लगाया कि उनके बहनोई का दूसरी महिला से अवैध सम्बंध था और शादी के बाद उनसे पैसे और अन्य जेवरात लेने के बाद दूसरी महिला के साथ रहने लगा था,जो उसकी बहन को नागवार गुजरने लगा और विरोध करने लगी थी। इतना ही बेटी जन्म लेने व दूसरी महिला के साथ संबंध होने के कारण पति व ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना नक दौर शुरू कर दिया गया। उन्होंने बहन को घर से निकालने, खाना-पीना न देने और हमेशा मारपीट करने का आरोप पति और ससुरालवालों पर लगाया है।