Move to Jagran APP

युवा राजद के नवगछिया जिलाध्यक्ष बने विभूति

विभूति भूषण को नवगछिया युवा राजद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर सासद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया युवा राजद संगठन का विस्तार करते हुए विभूति भूषण को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 03:30 PM (IST)
युवा राजद के नवगछिया जिलाध्यक्ष बने विभूति
युवा राजद के नवगछिया जिलाध्यक्ष बने विभूति

भागलपुर। विभूति भूषण को नवगछिया युवा राजद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर सासद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया युवा राजद संगठन का विस्तार करते हुए विभूति भूषण को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। सांसद ने नवगछिया के मकंदपुर चौक पर प्रेस वार्ता आयोजित कर इस बात की जानकारी दी। नवगछिया पुलिस जिला के युवा जिला कमेटी में उपाध्यक्ष के लिए मुर्तजा अली, हिमाशु शेखर झा, विजय कुमार, शुभम यादव, तनवीर बाबा, प्रधान महासचिव के लिए घनश्याम यादव, जिला महासचिव के लिए पवन पासवान, मनीश सिंह, सचिव के लिए अभिषेक कुमार, मो.इस्लाम, सुशात भारद्वाज, महेश वर्मा, मुनाजिर अंसारी, नवगछिया नगर अध्यक्ष पद पर रूपक सिंह, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष पद पर अरुण यादव और इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष के लिए कुमार गौरव को मनोनीत किया गया है। इस दौरान सांसद ने कहा कि युवा राजद नवगछिया में लगातार कम हो रहे विद्युत आपूर्ति व नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला बनाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने किया। मौके पर युवा राष्ट्रीय सचिव अवनीश कुमार, भागलपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपति नाथ, युवा जिलाध्यक्ष मेराज अख्तर उर्फ चाद, सासद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, शैलेश कुमार, अशोक यादव, संजय मंडल, मनोज यादव, इरशाद फतेहपुरी, दीपक कुमार, शिशिर कुमार मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.