हिंदुओं की सेवा, सुरक्षा और संस्कार के लिए समर्पित है विहिप, पंचायत इकाई गठित Bhagalpur News
विहिप नेता ने बताया कि परिषद और उसके आनुषंगिक संगठन वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की सेवा सुरक्षा और संस्कार के लिए कार्य कर रहे हैं।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 05:33 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। विश्व हिंदू परिषद ने जगदीशपुर प्रखंड और बैजानी पंचायत में संगठन का विस्तार किया है। बैजानी स्थित उच्च विद्यालय में प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य जगदीशपुर प्रखंड समिति का विस्तार करना था। संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक मंडल ने किया।
बैठक में विभाग मंत्री पारस शर्मा ने बताया कि परिषद और उसके आनुषंगिक संगठन वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की सेवा, सुरक्षा और संस्कार के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत में 91 हजार सेवा प्रकल्प के माध्यम से हिंदू समाज के उत्थान और संवर्धन का कार्य हो रहा है।
जिला सह मंत्री मनीष साह ने जगदीशपुर प्रखंड में परिषद के मंत्री, दो सह मंत्री, बजरंग दल संयोजक, दो सह संयोजक तथा बैजानी पंचायत में परिषद के मंत्री सह मंत्री, बजरंग दल संयोजक और सह संयोजक की घोषणा की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें