Move to Jagran APP

वंदना किनी बनीं भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त, जानिए... और कौन-कौन अधिकारी बदले गए

सरकार ने 20 आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इधर-उधर किए गए अधिकारियों में आइपीएस और डीआइजी पद पर प्रोन्नति पाने वालों को नई तैनाती मिली है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 04:49 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:57 PM (IST)
वंदना किनी बनीं भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त, जानिए... और कौन-कौन अधिकारी बदले गए
वंदना किनी बनीं भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त, जानिए... और कौन-कौन अधिकारी बदले गए

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों के तबादले कर दिए गए। भागलपुर, कोसी, तिरहुत, पूर्णिया और सारण प्रमंडल के आयुक्त बदल दिए गए हैं। बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव वंदना किनी को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। गुरुवार की देर रात वंदना किनी भागलपुर पहुंचीं। उन्हें निवर्तमान प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया। देर रात राजेश कुमार ने भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त के रूप में वंदना किनी को अपना प्रभार सौंप दिया। 

loksabha election banner

भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार अब सचिव बिहार मानवाधिकार आयोग होंगे। वह सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का प्रभार भी संभालेंगे।

कोसी प्रमंडल की आयुक्त सफीना एएन अब पूर्णिया प्रमंडल की आयुक्त होंगी। खान आयुक्त असंगबा चुबा आओ को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के डीडीसी और अनुमंडलों के एसडीओ भी बदले गए हैं। दो अफसरों को अतिरक्त प्रभार दिया गया है।

सुशांत कुमार सरोज भागलपुर में नगर एसपी बनाए गए हैं।

विजय होंगे सीटीएस नाथनगर के प्राचार्य

सरकार ने 20 आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इधर-उधर किए गए अधिकारियों में आइपीएस और डीआइजी पद पर प्रोन्नति पाने वालों को नई तैनाती मिली है। कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक के रूप में अजय कुमार पांडेय को तैनाती मिली है। कई एसपी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विजय प्रसाद को प्राचार्य, सीटीएस, नाथनगर बनाया गया है।

कहलगांव के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को कैमूर का एसपी बनाया गया है।

कौन कहां भेजे गए

प्रकाश नाथ मिश्र पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पटना बनाए गए हैं। रविंद्र कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक सैन्य पुलिस उत्तरी मंडल, मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. परवेज अख्तर को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं उप निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर बनाया गया है। राजीव रंजन को पुलिस उप महानिरीक्षक एससीआरबी, पटना के पद पर भेजा गया है। सुनील कुमार को पुलिस महानिरीक्षक के सहायक की जिम्मेदारी दी गई है। सुजीत कुमार एसपी रेल, पटना बनाए हैं। शफीउल हक को (बीएमपी) बिहार सैन्य पुलिस-6 और बीएमपी-15 बगहा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुष्कर आनंद को समादेष्टा बीएमपी-16 पटना बनाया गया है। भोजपुर के एसपी आदित्य कुमार को समादेष्टा एमएमपी, आरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को समादेष्टा बीएमपी-8 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डी. अमरकेश सीतामढ़ी के एसपी बनाए गए हैं। योगेंद्र कुमार को दरभंगा का नगर एसपी बनाकर भेजा गया है। किरण कुमार गोरख जाधव को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पटना गया है। विनोद कुमार को समादेष्टा बीएमपी-11 जमुई के पद पर भेजा गया है। मो. फरोगुद्दीन को समादेष्टा एसडीआरएफ, बिहार, पटना बनाया गया है। पीके दास को पटना मध्य नगर का एसपी बनाया गया है। अशोक कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक रेल, मुजफ्फरपुर के पद पर भेजा गया है। अजय कुमार पांडेय को पटना का यातायात पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर नगर के पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है। सुशांत कुमार सरोज भागलपुर में नगर एसपी बनाए गए हैं। 2015 के बाद पहली बार भागलपुर में नगर एसपी की तैनाती की गई है। राजीव रंजन-2 को एसपी सुरक्षा विशेष शाखा, बिहार पटना के समादेष्टा विशेष सुरक्षा दल, बिहार की जिम्मेदारी दी गई है। रमण कुमार चौधरी को समादेष्टा, बीएमपी-2 डेहरी ऑनसोन का अतिरिक्त प्रभार महिला बटालियन का दिया गया है। मनोज कुमार तिवारी को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना भेजा गया है। सत्यनारायण कुमार को पुलिस महानिरीक्षक के सहायक, प्रशिक्षण के पद पर भेजा गया है। मिथिलेश कुमार को एसपी एवं सहायक निदेशक असैनिक सुरक्षा बिहार के पद पर नई तैनाती मिली है। रामाशंकर राय को सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पद तैनाती मिली है। सुशील कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई पटना के पद पर प्रोन्नति के बाद तैनाती मिली है। विजय प्रसाद को प्राचार्य, सीटीएस, नाथनगर बनाया गया है। दिलनवाज अहमद को कैमूर का एसपी बनाया गया है।

बिहार में 20 IPS सहित बड़ी संख्‍या पुलिस अधिकारियों के तबादले
बिहार सरकार ने सोमवार की देर शाम 20 आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) सहित बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। कई जिलों के एसएसपी बदले गए हैं। आइपीएस में प्रोन्नति पाने वालों को नई तैनाती भी मिली। कई एसपी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इसके अलावा 216 डीएसपी का भी स्‍थानांतरण कर दिया गया। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

कौन कहां भेजे गए

- प्रकाश नाथ मिश्रा: पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना

- रविंद्र कुमार: पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक सैन्य पुलिस उत्तरी मंडल, मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी

- डॉ. परवेज अख्तर: पुलिस उप महानिरीक्षक एवं उप निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर

- राजीव रंजन- पुलिस उप महानिरीक्षक, एससीआरबी, पटना

- सुनील कुमार- पुलिस महानिरीक्षक के सहायक

- सुजीत कुमार: एसपी रेल, पटना

- शफीउल हक: (बीएमपी) बिहार सैन्य पुलिस-6 और बीएमपी-15 बगहा का अतिरिक्त प्रभार

- पुष्कर आनंद- समादेष्टा, बीएमपी-16, पटना

- आदित्य कुमार- भोजपुर के एसपी को समादेष्टा एमएमपी, आरा का अतिरिक्त प्रभार

- डी. अमरकेश- सीतामढ़ी का एसपी

- योगेंद्र कुमार: नगर एसपी, दरभंगा

- किरण कुमार गोरख जाधव: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पटना

- विनोद कुमार: समादेष्टा, बीएमपी-11, जमुई

- मो. फरोगुद्दीन: समादेष्टा, एसडीआरएफ, बिहार, पटना

- पीके दास: एसपी, पटना मध्य

- अशोक कुमार सिंह: एसपी रेल, मुजफ्फरपुर

- अजय कुमार पांडेय: एसपी यातायात, पटना

- नीरज कुमार सिंह: एसपी, मुजफ्फरपुर नगर

- सुशांत कुमार सरोज: एसपी, भागलपुर नगर

- राजीव रंजन-2: एसपी, सुरक्षा विशेष शाखा, बिहार, पटना तथा समादेष्टा, विशेष सुरक्षा दल, बिहार की जिम्मेदारी

- रमण कुमार चौधरी: समादेष्टा, बीएमपी-2, डेहरी ऑनसोन, अतिरिक्त प्रभार, महिला बटालियन

- मनोज कुमार तिवारी: समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना

- सत्यनारायण कुमार: पुलिस महानिरीक्षक के सहायक, प्रशिक्षण

- मिथिलेश कुमार: एसपी एवं सहायक निदेशक असैनिक सुरक्षा, बिहार

- रामाशंकर राय: सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर

- सुशील कुमार: एसपी, आर्थिक अपराध ईकाई, पटना

- विजय प्रसाद: प्राचार्य, सीटीएस, नाथनगर

- दिलनवाज अहमद: एसपी, कैमूर

216 डीएसपी का भी हुआ ट्रांसफर
सोमवार की देर रात इंस्पेक्टर से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) में प्रोन्नत हुए 181 अधिकारियों के तैनाती आदेश भी जारी कर दिया गया। इसके अलावा 35 डीएसपी के तबादले किए गए। कुल 216 स्थानों पर नए डीएसपी तैनात किए गए हैं। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.