Move to Jagran APP

Bihar Politics: जदयू की राजनीतिक जड़ों को और मजबूत करने में जुटे उपेंद्र कुशवाहा, आखिर क्या है वजह?

Bihar Politics उपेंद्र कुशवाहा यात्रा के दौरान गरीब दलित अति पिछड़ाअल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान बढ़ाने की कवायद शुरू की जा रही है। -सरकार के कामकाज को निचले स्तर तक पहुंचाने की कर रहे कसरत

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 04:43 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 04:43 PM (IST)
Bihar Politics: जदयू की राजनीतिक जड़ों को और मजबूत करने में जुटे उपेंद्र कुशवाहा, आखिर क्या है वजह?
Bihar Politics : उपेंद्र कुशवाहा हुए सक्रिय, आखिर क्या है वजह?

संजय कुमार सिंह, भागलपुर। Bihar Politics: बिहार की सियासत में पिछले तीन चार दिनों से परिवर्तन की बयार देखी जा रही है। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर आरसीपी सिंह के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा या ललन सिंह में से कौन होंगे, इस संशय पर विराम लग गया है। इधर, बिहार की जातीय राजनीति को संतुलित बनाए रखने के लिए जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बिहार भ्रमण के कई मायने निकाले जाने लगे हैं। उपेंद्र कुशवाहा राज्य के दौरे पर हैं। तीसरे चरण के दौरे की शुरुआत कुशवाहा ने भागलपुर जिले के नवगछिया से की।

loksabha election banner

जदयू की राजनीतिक जड़ों को मजबूत करने के लिए वे दलितों के यहां भूजा खा रहे है। कोविड काल में वे मृत कार्यकर्ताओं के परिजनों को सांत्वना व हिम्मत देने का काम भी कर रहे हैैं। जगह-जगह कार्यकर्ताओं के साथ वे चाय पार्टी का आयोजन भी कर रहे हैैं। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा इस दौरे के जरिए खुद को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ग्राह्य बनाने की कवायद कर रहे हैैं।

यात्रा के दौरान पार्टी को मजबूत करने के साथ ही पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं पर विशेष फोकस कर रहे हैं। भागलपुर में कहलगांव के किसनदासपुर में दिवंगत जदयू कार्यकर्ता मनोज जायसवाल के घर भी जाएंंगे। जदयू कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हो और पार्टी को और मजबूत करने के लिए दलित टोले में चल रहे वैक्सीन सेंटर का भी दौरा करेंगे। ताकि यह पता चल सके कि निचले स्तर पर सरकार की इस योजना का कितना लाभ मिल रहा है। वे बाढग़्रस्त इलाके में भी जाएंगे ताकि वहां के हालात के बारे में जानकारी हो सके। सरकार ने जो सुविधाएं मुहैया कराई हैं, पीड़ितों तक वे पहुंच रही हैं या नहीं। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उन्हें भी आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने को कहेंगे। साथ ही पार्टी स्तर पर जो कमियां रह गई हैं, उनसे नाराज कार्यकर्ताओं के गिले-शिकवे दूर करने का भी प्रयास करेंगे। ताकि संगठन को सुदृढ़ करने में उनका भी भरपूर सहयोग मिल सके।

वे पार्टी के वोटर तथा गरीब, दलित, अति पिछड़ा,अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के यहां जाएंगे। उनमें उर्जा भरेंगे। ताकि संगठन और मजबूत हो सके। इसके बाद वे पार्टी की सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए कवायद करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह यह संदेश देंगे कि आज भी नीतीश कुमार पर बिहार की जनता का विश्वास पहले जैसा ही है। सरकार के कामकाज में जहां थोड़ी बहुत कमियां हैं, उन्हेंं ससमय दूर भी किया जा रहा है। हाल ही में उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बता कर सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। तीसरे चरण की यात्रा में कुशवाहा सबसे पहले नवगछिया और उसके बाद भागलपुर का भ्रमण करेंगे। 04 अगस्त को वे बांका जाएंगे। उसके बाद जमुई होते हुए शेखपुरा व नवादा की ओर कूच कर जाएंगे। चौथे चरण के भ्रमण में व 16 अगस्त को जहानाबाद, 17 को गया और 18 को औरंगाबाद में रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.