UP Police ने बिहार से गिरफ्तार किया गैंगस्टर, मुंगेर के खड़गपुर में छापेमारी के बाद मिली सफलता
UP Police ने बिहार से एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। मुंगेर के खड़गपुर पहुंची यूपी के बस्ती जिले की पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुंगेर कोर्ट में उसकी पेशी हुई और...
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के गंगटा थाने की पुलिस के सहयोग से बड़ी मझगांय गांव में छापेमारी कर गैंगस्टर अधिनियम मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया। गंगटा थानाध्यक्ष सुनील साहनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बस्ती थाने के पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से आरोपित के घर पर छापेमारी की गई। उसमें नीलकमल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को मुंगेर कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी पुलिस उसे अपने साथ बस्ती ले गई।
युवती की मौत मामले में तीन पर केस
हवेली खडगपुर (मुंगेर): थाना क्षेत्र अंतर्गत झील पथ स्थित बनवर्षा गांव में बाइक के ठोकर से हुई युवती की मौत मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बीते दिनों बाइक की ठोकर से बनबर्षा गांव के मौसम कुमारी की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता पप्पू कुमार भारती के फर्द बयान के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
मारपीट में महिला जख्मी, केस दर्ज
हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। मधवा गांव के लखीया देवी जख्मी हो गई। महिला का इलाज खडगपुर अस्पताल में कराया गया। जख्मी ने खडग़पुर थाना में आवेदन देकर कुल 12 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि जख्मी लखिया देवी के आवेदन के आधार पर कुल बारह लोगों पर केस दर्ज की गई है।
वाहन की ठोकर से बच्चा जख्मी, रेफर
हवेली खडग़पुर (मुंगेर) : गंगटा थाना क्षेत्र के पडेरिया गांव के समीप वाहन की ठोकर से एक बच्चा जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक पडेरिया गांव के अधिक कुमार सड़क पार कर रहा था। स्कार्पियो की ठोकर से जख्मी हो गया। स्वजनों के सहयोग से इनका इलाज का अस्पताल में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया है। गंगटा पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।