अनलॉक-3 में बढ़ी डिमांड, आउट ऑफ स्टॉक कई वाहन, 10 दिनों में बिके 800 वाहन
भागलपुर में वाहनों की बिक्री अचानक बढ़ गई है। कोरोना काल में प्रारंभ में वाहनों की बिक्री लगभग रूक गई थी। अब एकाएक काफी संख्या में लोग वाहन खरीदने लगे हैं।
भागलपुर, जेएनएन। अनलॉक-तीन के दस दिनों में ऑटो सेक्टर कारोबार का रफ्तार बढ़ा है। बिक्री बढऩे से ऑटो सेक्टर से जुड़े कारोबारियों को राहत भी मिली है। बाजार में बीएस-6 की गाडिय़ां ही बिक रही है। 10 दिनों में जिले में आठ सौ बाइक की बिक्री हुई। वहीं, 55 से ज्यादा चार पहिया और थ्री व्हीलर भी लोगों ने खरीदारी की। अभी कुछ कंपनियों की बाइक आउट ऑफ स्टॉक है।
-लॉकडाउन के बाद भी यामहा और बुलेट गाडिय़ों की मांग बढ़ी है। दोनों कंपनियों की बीएस-6 गाडिय़ों की 172 गाडिय़ां बिकी है। वहीं, बुलेट की कई गाडिय़ों की आपूर्ति नहीं है। डिमांड ज्यादा है। -आनंद कुमार, श्रीराम ऑटो मोबाइल्स
अनलॉक-3 में गाडिय़ों की बुकिंग हो रही है। दो दर्जन से ज्यादा की बुकिंग और डिलिवरी हो चुकी है। नीचे से ऊपर रेंज की गाडिय़ों की मांग ज्यादा है। -अमरेश कुमार झा, सीमांचल मोटर्स
-अभी तक 500 बाइक की बिक्री हुई है। कारोबार काफी बढिय़ा है। किसी तरह की परेशानी अभी नहीं हो रही है। -कन्हैया लाल, महाप्रबंधक, हीरो शोरूम।
-औसतन 15 गाडिय़ों की बिक्री हर दिन हो रही है। वहीं, बजाज कंपनी की गाडिय़ों की डिमांड ज्यादा है। बीएस-6 के कुछ मॉडल मंगाए भी जा रहे हैं। -अमित कुमार, संचालक होंडा शोरूम
-ऑटो की मांग थोड़ी कम हुई है। लेकिन हर दूसरे दिन एक ऑटो बिक रहे हैं। ग्राहकों का रूझान बढ़ा है। -मुकेश कुमार, विराट बजाज ऑटोमोबाइल्स
-थ्री व्हीलर की बिक्री हो रही है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक-3 में ऑटो बिक रहे हैं। ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। -निशांत, पियाजियो, एवी एंड संस
मुख्य बातें
- 10 दिनों में टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर, चार पहिया और साइकिल की खूब हुई बिक्री
- 17 अगस्त से 27 अगस्त तक का डाटा
-160 बाइक होंडा कंपनी की
-110 बाइक बजाज कंपनी की
-260 बाइक हीरो मोटर कॉर्प की
-105 बाइक यामहा कंपनी की बिकी
-68 बुलेट बिक चुके हैं अभी तक
-55 थ्री व्हीलर और चार पहिया बिके