Move to Jagran APP

NRC & CAA पर बोले केंद्र सरकार को मंत्री, कांग्रेस गलत मंशा से देश में भ्रम फैला रही Bhagalpur News

मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार एक देश और एक नीति पर काम कर रही है। कांग्रेस द्वारा गलत मंशा के तहत भ्रम पैदा किया जा रहा है। वे स्वार्थ के लिए माहौल खराब कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 10:17 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 10:17 AM (IST)
NRC & CAA पर बोले केंद्र सरकार को मंत्री, कांग्रेस गलत मंशा से देश में भ्रम फैला रही Bhagalpur News
NRC & CAA पर बोले केंद्र सरकार को मंत्री, कांग्रेस गलत मंशा से देश में भ्रम फैला रही Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। नवगछिया नयाटोला में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर आयोजित परिचर्चा में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने की। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया।

loksabha election banner

अश्विनी चौबे ने कहा कि भारत सरकार एक देश और एक नीति पर काम कर रही है। कांग्रेस द्वारा गलत मंशा के तहत भ्रम पैदा किया जा रहा है। वे लोग अपने स्वार्थ के लिए माहौल खराब कर रहे हैं। हम शहीदों को याद कर गांधी की नीतियों पर चल रहे हैं। चौबे ने युवाओं को विपक्ष के बहकावे में नहीं आने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक बिल लाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया है। वहीं नागरिकता संशोधन बिल लाकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। देश गांधी व सावरकर की नीतियों पर चल रहा है। उन्होंने भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, नरेश साह, महंत नवल किशोर दास, अरविंद चौधरी, मुकेश राणा, जिला परिषद जिला परिषद शबाना आजमी प्रो. भोला कुंवर, अजीत कुमार, रामनाथ पासवान, मनोज पांडेय, सुनील यादव व अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.