नवमनोनीत जिला इकाई के साथ चौबे की नवनिर्मित कार्यालय में की पहली बैठक, दिए यह महत्वपूर्ण सुझाव Bhagalpur News
नवगछिया में जिला इकाई के पहली बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्यण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ जाएं।
भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला के जिला कार्यसमिति की बैठक नवगछिया भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने की। मंच संचालन महंत नवलकिशोर दास ने किया। इस बैठक में श्री अश्विनी चौबे जी ने संगठन निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
मंत्री ने दिया नारा
मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एक नारा दिया 'बूथ जीते, हम जीते'। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी सभी बैठकों में प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने की सलाह दी।
अपने उद्देश्य में सफल होगी भाजपा
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने अध्यक्षीय भाषण के दौरान कहा कि नवगछिया में बेहतर समन्वय के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी भाजपा के उद्देश्यों को सफल बनाने में जुटे है। यहां के कार्यकर्ताओं बीच बेहतर तालमेल है। हमारा पहला उद्देश्य है कि यहां के दोनों विधानसभा क्षेत्रों को संगठन को पूरी तरह मतबूत कर देना। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ देश को सौंपकर सुरिक्षत महसूस कर रहे हैं। नवगछिया में भी केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लोगों की बीच संपर्क में रहेंगे। उन्होंने नवगछिया जिला इकाई में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इससे पहले नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में थे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद श्री अनिल कुमार यादव, नवगछिया जिला भाजपा प्रभारी अभय वर्म्मन, अधिवक्ता कौशल, सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, राजेश यादव, द्रोपदी देवी, अजय कुशवाहा, डॉ पप्पू, जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह, नीलांबर झा, जिला मंत्री मुकेश राणा, वीरेंद्र दास, नंदनी सरकार, ब्यूटी कुमारी, शंभू ठाकुर, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश झा, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, पंकज शर्मा, वरुण सिंह, संजीव कुमार, प्रभुनंदन चौधरी, पवन यादव, आलोक चौरसिया, मीडिया संयोजक रवि कुमार साह एवं अन्य कार्यसमिति सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला कार्यसमिति बनाने पर जताया नाराजगी
नवगछिया के भाजपा के जिला कार्यसमिति बनाने को लेकर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नितेंद्र कुमार उर्फ गुलाबी सिंह ने आपत्ति जताते हुए मंत्री अश्विनी चौबे से इसमें सुधार लाने की बात कही। साथ ही कहा सभी मिलजुल कर पार्टी को आगे बढ़ाएं।