ट्रैक्टर और टेम्पो में टक्कर, दो महिलाओं की मौत, आधा दर्जन जख्मी Katihar News
कटिहार में सड़क हादसे में दो महिला की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं। सभी गंगा स्नान करने जा रहे थे।
कटिहार [जेएनएन]। कटिहार पथ पर मनिहारी थाना क्षेत्र के लालबाग के समीप यात्रियों साथ भरी ऑटो पलटने से दो महिला की मौत हो गई। इस घटना में अन्य आधा दर्जन लोग जख्मी हैं। सभी यात्री छठ को लेकर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगा घाट जा रहे थे।
मृतक और सभी जख्मी पूर्णिया जिले के दीवानगंज के रहने वाले हैं। घटना में सभी जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका रंभा देवी पूर्णिया के सिंघिया गांव निवासी जयप्रकाश चौधरी की पत्नी थी। सभी लोग पूर्णिया जिले के सिंघिया दीवानगंज से मनिहारी गंगा घाट स्नान के लिए आ रहे थे।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद ऑटो पलट गई। इस घटना में इलाजरत एक और महिला सुग देवी की भी मौत हो गई। यह महिला भी सिंघिया दीवानगंज की रहने वाली थी।