Move to Jagran APP

दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, SP के कहने पर थानाध्यक्ष ने दर्ज की प्राथमिकी

नवगछिया पुलिस जिला में दो लड़की के साथ दुष्‍कर्म के मामले में अभी एक एक भी आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। मामले की प्राथमिकी एसपी के कहने पर दर्ज की गई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 12:06 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 12:06 PM (IST)
दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, SP के कहने पर थानाध्यक्ष ने दर्ज की प्राथमिकी
दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, SP के कहने पर थानाध्यक्ष ने दर्ज की प्राथमिकी

भागलपुर, जेएनएन। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी। मामला पुराना है, ऐसा कहकर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष के कुछ लोगों ने इसकी जानकारी एसपी को दी तो थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, परंतु एक भी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर और खरीक थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़त लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व बगीचे में आम चुनने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की प्राथमिकी नवगछिया महिला थाने में दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिघिंया मकंदपुर निवासी मिथुन कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।

वहीं खरीक थाना क्षेत्र में चाचा ने घर में गूंगी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। स्वजनों ने बताया कि तीन दिन पुराना मामला होने के कारण महिला थानाध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही थीं। तब सिघिंया मंकदपुर पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने इस संबंध में नवगछिया एसपी निधि रानी को घटना की जानकारी दी। उसके बाद मामला दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि दोनों मामले तीन दिन पुराने होने के कारण संवेदनशील हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीडि़त लड़कियों की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवाई गई। दोनों को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

आपराधिक घटनाओं में वृद्धि

नवगछिया इलाका अपराधियों ने लिए सेफ जोन बन गया है। हत्या, लूट, डाका आदि की घटनाओं के साथ-साथ दुष्कर्म के मामले भी दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन करती है, परंतु गिरफ्तारी नहीं होती। इस कारण अापराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.