Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : किशनगंज विस के दो प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति, जानिए Kishanganj News

विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में जो ब्यौरा दिया है। उस ब्यौरा में कई कांग्रेस व भाजपा की प्रत्याशी करोड़ों की संपत्ति का मालकिन हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 09:44 AM (IST)
बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 :  किशनगंज विस के दो प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति, जानिए Kishanganj News
बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : किशनगंज विस के दो प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति, जानिए Kishanganj News

किशनगंज [जेएनएन]। किशनगंज विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर नामांकन के बाद आज नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 21 अक्टूबर मतदान के बाद 24 अक्टूबर को मगतणाना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

loksabha election banner

विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में जो ब्यौरा दिया है। उस ब्यौरा में कई कांग्रेस व भाजपा की प्रत्याशी करोड़ों की संपत्ति का मालकिन हैं। कांग्रेस प्रत्‍याशी सईदा बानू के पास भी करोड़ों की चल अचल संपत्ति है। साईदा बानू के पुत्र डॉ. मु. जावेद आजाद सांसद हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह भी करोड़पित हैं। उनके पति सिकंदर सिंह विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी सईदा बानू के पास भी करोड़ो की संपत्ति है तो भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह के पास भी करोड़ों का जमीन है। वहीं एआइएमआइएम प्रत्याशी कमरुल होदा सीपीएम प्रत्याशी फिरोज आलम के पास भी लाखों का संपत्ति है।

प्रत्याशियों के द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी सईदा बानू सबसे धनवा हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह हैं। सईदा बानू के 15 बैंक खाते में 60 लाख 17 हजार 861 रुपये है और नगद 4 लाख रुपये है। शेयर बाजार में 14 लाख 60 हजार व 35 लाख का गहना है। यानी चल संपत्ति की बात की जाए तो 2 करोड़ की चल संपत्ति उनके पास है। इसके अलावा फुलवारीशरफी पटना, बंगाल के मिरिक व इस्लामपुर में आवासीय जमीन व सिल्लीगुड़ी में मकान है। सईदा बानू के पास कुल चल-अचल संपत्ति 6 करोड़ 85 लाख का है। उनके पास स्वयं का 5 करोड़ 45 लाख की संपत्ति है जबकि पैतृक संपत्ति 1 करोड़ 40 लाख की है।

वहीं भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह के पास 42 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जिसका बाजार मूल्य 3 करोड़ है। उनके पति पूर्व विधायक सिंकदर सिंह के पास 35 एकड़ कृषि जमीन है, जिसका बाजार मूल्य 2.70 करोड़ है। इसके अलावा स्वीटी सिंह के पास आवासीय जमीन 5 करोड़ का है और पति के पास 2 करोड़ का है। इनके पास नगद 16 लाख और पति सिंकदर सिंह के पास 14 लाख है।

स्वीटी सिंह के 3 बैंक खाते में 7 लाख 75 हजार 669 और पति सिंकदर सिंह के 6 बैंक खाते में 22 लाख 98 हजार 688 रुपये है। स्वीटी सिंह और पति सिंकदर सिंह के पास बैंक, एफडी, जीवन बीमा करोड़ों का है। एआइएमआइएम प्रत्याशी कमरुल होदा के पास नगद 3 लाख रुपये है और चल-अचल संपत्ति 1 करोड़ 84 लाख का है।

सीपीएम प्रत्याशी फिरोज आलम के पास नगद 50 हजार और पत्नी के पास भी 50 हजार रुपये है। उनके बैंक खाते में 14 लाख 22 हजार रुपये है। पत्नी के पास 3 लाख 70 हजार का गहना है। फिरोज आलम के पास 59 लाख 80 हजार का चल-अचल संपत्ति है।

चुनाव से जुड़ी प्रमुख तिथि

नाम वापसी- तीन अक्टूबर

प्रचार का समापन-19 अक्टूबर

मतदान-21 अक्टूबर

मतगणना-24 अक्टूबर

किशनगंज विधानसभा

भाजपा — स्वीटी सिंह

कांग्रेस — साईदा बानु

एआइएमआइएम — कमरुल होदा

सीपीआइ - फिरोज आलम

निर्दलीय - मु. इमरान, छोटे लाल, तसीरउद्दीन और हेशाम नाजिर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.