Move to Jagran APP

30 किलोग्राम गांजा के साथ त्रिपुरा का युवक गिरफ्तार

30 किलोग्राम गांजा के साथ नगर थाना पुलिस ने त्रिपुरा के एक युवक को गिरफ्तार ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 09:17 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 09:17 PM (IST)
30 किलोग्राम गांजा के साथ त्रिपुरा का युवक गिरफ्तार
30 किलोग्राम गांजा के साथ त्रिपुरा का युवक गिरफ्तार

खगड़िया । 30 किलोग्राम गांजा के साथ नगर थाना पुलिस ने त्रिपुरा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सोमेंद्र देवरामाडैखालापारा, जिला टामाकारी वेस्ट, त्रिपुरा का रहने वाला है। इधर, एसपी मीनू कुमारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर गांजा लेकर आने वाला है। इसी सूचना पर नगर थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद, दारोगा मनीष आनंद को लगाया गया। युवक किसी कोच से उतरा था, जिसे दबोच लिया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो खगड़िया उतरने के बजाय युवक बेगूसराय चला गया था। बेगूसराय से किसी कोच बस से वह बलुआही बस स्टैंड उतरा था, कि, पकड़ा गया। पुलिस गिरफ्त में आए युवक का कहना था कि त्रिपुरा के ही एक व्यक्ति दस हजार में खगड़िया गांजा पहुंचाने का जिम्मा दिया था। पांच हजार रुपये एडवांस भी दिया। बलुआही में गांजा लेने वाला हाफ पैंट पहनकर आया था, मगर पुलिस की भनक लगने पर वह भाग गया। खगड़िया सीओ बीरबालक राय के समक्ष गांजा को सील किया गया। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.