Move to Jagran APP

हरियाली के बीच होगा बांका से भागलपुर तक का सफर, रोड के दोनों ओर लगाए जाएंगे पौधे

अब आप हर‍ियाली के बीच बांका से भागलपुर तक का सफर कर सकते हैं। इसके लिए पथ निर्माण विभाग की ओर से रोड के दोनों ओर पौधारोपण कराया जाएगा। इसके लिए स्‍वीकृति मिल गई हैै।जल्‍द ही काम धरातल पर...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 07:17 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 07:17 AM (IST)
हरियाली के बीच होगा बांका से भागलपुर तक का सफर, रोड के दोनों ओर लगाए जाएंगे पौधे
अब आप हर‍ियाली के बीच बांका से भागलपुर तक का सफर कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सड़क किनारे हरियाली दिखेगी। इससे राहगीरों को शुद्ध पर्यावरण मिलेगा। इसलिए कि भागलपुर और बांका जिला में सड़क के दोनों ओर एक लाख से अधिक पौधारोपण होगा।

loksabha election banner

कंस्ट्रक्शन एंड मेंटनेंस बेस्ड (सीएमबीडी) और ओपीआरएमसी के निर्मित या मेंटनेंस वाली सड़कों के किनारे पौधरोपण होगा। भागलपुर और बांका जिला में विभन्न प्रजातियों के 1.3 लाख पौधे लगाए जाएंगे।भागलपुर जिला में सड़कों के दोनों ओर 38 हजार और बांका में 65 हजार पौधे लगाए जाने हैं।

राहगीरों को मिलेगा शुद्ध पर्यावरण, सड़क किनारे दिखेगी हरियाली, भागलपुर और बांका जिले में सड़क के दोनों ओर होगा पौधारोपण, विभिन्न प्रजातियों के 1.3 लाख लगाए जाएंगे पौधे

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पर्यावरण और हरियाली के लिए नेशनल हाइवे, पथ निर्माण विभाग और पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को सड़क के दोनों किनारे पौधरोपण करने का निर्देश दिया है। उपलब्धता अनुसार संबंधित पौधशालाओं से पौधा प्राप्त कर एक लाइन में निश्चित दूरी पर पौधरोपण करने को कहा गया है। उन्होंने रखरखाव की उचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है ताकि लगाने के बाद पौधा को नुकसान नहीं हो। साथ ही पौधरोपण के प्रजातियों और संख्या का भी ख्याल रखा गया है। मुख्यालय के निर्देशानुसार ही पौधारोपण करना है।

किस प्रजाति के कितनी संख्या में होना है पौधारोपण

अर्जुन : 20 हजार

करंज : 10 हजार

कचनार : 05 हजार अमलतास : एक हजार

गुलमोहर : एक हजार

अशोक : एक हजार

पर्यावरण और हरियाली के लिए विजय घाट पुल के पहुंच पथ में दोनों ओर पौधरोपण के लिए वन विभाग को लिखा गया है। -नवल किशोर सिंह, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, भागलपुर प्रमंडल।

घोरघट से मिर्जाचौकी के बीच एनएच-80 का चौड़ीकरण होना है। इसलिए जगह के अभाव में इस सड़क के किनारे पौधारोपण की संभव नहीं है, लेकिन भागलपुर-हंसडीहा एनएच-133ई और बायपास किनारे दोनों ओर पौधारोपण होना है। -सत्तार खलीफा, अधीक्षण अभियंता, एनएच विभाग, भागलपुर प्रमंडल। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.