Move to Jagran APP

त्रिपुरा में भाजपा का चरित्र हुआ उजागर

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को स्टेशन चौक पर प्रतिवाद प्रदर्शन कार्यक्र म का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 11:55 AM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 11:55 AM (IST)
त्रिपुरा में भाजपा का चरित्र हुआ उजागर
त्रिपुरा में भाजपा का चरित्र हुआ उजागर

भागलपुर। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को स्टेशन चौक पर प्रतिवाद प्रदर्शन कार्यक्र म का आयोजन किया। सदस्यों ने त्रिपुरा में पेरियार, अंबेडकर, गांधी और लेनिन की प्रतिमा अपमान व भाजपा संघ के खिलाफ विरोध व नुक्कड सभा किया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर न्याय मंच के ¨रकू, और जनसंसद के रामानंद पासवान ने कहा कि पेरियर, अंबेडकर, गांधी व लेनिन ने तमाम किस्म के शोषण उत्पीड़न गैर बराबरी के खिलाफ संघर्ष किया था। ये प्रकाश स्तंभ थे। जनता के बीच नायक की छवि थी। इन नायकों का अपमान किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

यहीं अर्जुन शर्मा, रिजवान खान ने कहा कि भाजपाईयों ने लेनिन व पेरियार की प्रतिमा पर हमला किया है। इसके बाद अंबेडकर व गांधी की प्रतिमा का अपमान हुआ। भाजपाईयों की चरित्र त्रिपुरा में बेनकाब हुआ है। जीत के बाद आतंक का राज कायम हो गया है। इस मौके पर विजय पासवान, सहेंद्र प्रसाद साह, देवेंद्र प्रसाद, रंजीत रंजक, अनंत, नंद किशोर, लक्ष्मण, प्रिंस, पिंटू, रमण, संजीव, शुभम, राजीव, रूपेश समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.