Move to Jagran APP

भूटा हुआ विखंडित, TMBU और MU शिक्षक संघ इकाई गठित, जानिए... कौन क्या बने Khagaria News

अब भागलपुर व मुंगेर विश्वविद्यालय स्तर पर अलग-अलग शिक्षक संघ का गठन हो गया है। इस मौके पर आम सहमति के साथ शिक्षक संघ के अधिकारियों का चयन किया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 08:41 AM (IST)
भूटा हुआ विखंडित, TMBU और MU शिक्षक संघ इकाई गठित, जानिए... कौन क्या बने Khagaria News
भूटा हुआ विखंडित, TMBU और MU शिक्षक संघ इकाई गठित, जानिए... कौन क्या बने Khagaria News

खगडिय़ा [जेएनएन]। कोसी कॉलेज खगडिय़ा में तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर व मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (भूटा) का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में विश्वविद्यालय के हिसाब से भूटा को विखंडित किया गया। विखंडन के साथ ही अब भागलपुर व मुंगेर विश्वविद्यालय स्तर पर अलग-अलग शिक्षक संघ का गठन हो गया है। इस मौके पर आम सहमति के साथ शिक्षक संघ के अधिकारियों का चयन किया गया।

loksabha election banner

निर्वाचन अधिकारी के रूप में फुटको के क्षेत्रीय सचिव डॉ. अशोक कुमार मौजूद थे। सर्वसम्मत भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सबौर कॉलेज के प्रो. मिहिर मोहन मिश्र चुने गए। मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष कोशी कॉलेज खगडिय़ा के प्रो. डॉ. अब्दुल सलाम अंसारी बनाए गए।

कोशी कॉलेज में बना इतिहास

कोशी कॉलेज के लिए यह दिन एतिहासिक रहा। यह कई मायने में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ से जुड़े लोगों के लिए भी यादगार बना। एक तरफ यह भागलपुर विश्वविद्यालय स्तर से पूर्व से गठित शिक्षक संघ का अंतिम अधिवेशन बना। वहीं फरकिया में आकर विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षक संघ भी फरक (अलग) हुआ। बिना किसी विवाद के सर्वसम्मत से भागलपुर व मुंगेर विश्वविद्यालय स्तर पर अलग-अलग शिक्षक संघ बना। फरकिया के कोशी कॉलेज के लिए भी इतिहास बना। नवगठित मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रथम अध्यक्ष कोशी कॉलेज खगडिय़ा के ही प्रो. डॉ. अब्दुल सलाम अंसारी बने। इस मौके पर वक्ताओं ने भी इसे एक एतिहासिक संयोग बताया। कोशी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससीआर चंदेल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस एतिहासिक अधिवेशन का गवाह कोशी कॉलेज बना।

शिक्षक संघ के चयनित अधिकारी

भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ

अध्यक्ष: डॉ. मिहिर मोहन मिश्र सुमन, सबौर कॉलेज

उपाध्यक्ष: डॉ. ललित नारायण मंडल, मुरारका कॉलेज

डॉ. राजेश कुमार मिश्र, टीबीएस कॉलेज बांका

डॉ. रविन्‍द्र कुमार श्रीवास्तव, जेपी कॉलेज नारायणपुर

महासचिव: डॉ. पवन कुमार सिंह, एसएसभी कॉलेज कहलगांव

संयुक्त सचिव: डॉ. अंबिका कुमार, बीएन कॉलेज

डॉ. राघवेंद्र कुमार सिंह, सबौर कॉलेज

डॉ. चंद्रलोक भारती, मुरारका कॉलेज

डॉ. राजीव कुमार सिंह, एमएएम कॉलेज

सहायक सचिव: डॉ. ब्रजकिशोर चौबे, सबौर कॉलेज

प्रक्षेत्रीय मंत्री: डॉ. रीता राय, एमएएम कॉलेज नारायणपुर

डॉ. एस. सिकधर, पीडीएस कॉलेज बांका

नमन कुमार, एसएसजी कॉलेज

कार्यकारिणी सदस्य : डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. मो. मोशर्रफ हुसैन, प्रो. बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह, प्रो. भावना झा, डॉ. राजीव कुमार रंजन, अमित किशोर सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, शत्रुघ्न कुमार, जियाउल इस्लाम रिजवी, कामिनी दूबे

मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चयनित अधिकारी

अध्यक्ष: डॉ. अब्दुल सलाम अंसारी, कोशी कॉलेज खगडिय़ा

उपाध्यक्ष: प्रो. विनोद कुमार सिंह, केएसएस लखीसराय

डॉ. शाहिद राजा रजमी, आरएस कॉलेज तारापुर

डॉ. ललन कुमार ङ्क्षसह, जमालपुर कॉलेज

डॉ. प्रकाश कुमार, बीआरएम कॉलेज मुंगेर

महासचिव: डॉ. हरीशचंद्र साहू, जेएमएस मुंगेर

संयुक्त सचिव : डॉ. कपिलदेव महतो, कोशी कॉलेज

डॉ. राहुल कुमार आरडी कॉलेज शेखपुरा

डॉ. रंजन कुमार ङ्क्षसह, एचएस कॉलेज खडग़पुर

सहायक सचिव: डॉ. गिरीश चंद्र पांडे, एचएस कॉलेज

कार्यालय सचिव: डॉ. ओम प्रकाश, जमालपुर कॉलेज जमालपुर

क्षेत्रीय मंत्री : डॉ. अंशु राय, केएमडी कॉलेज, परबत्ता

डॉ. कंचन सिंह

डॉ. राजेंद्र कुमार ब्रजेश

कार्यकारिणी सदस्य : राजकुमार सिंह, प्रियरंजन तिवारी, कुमारी नूतन, दिवाकर प्रसाद, अरविन्‍द कुमार शर्मा, सत्यादित्य सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद, देवेंद्र कुमार राम, अजीत कुमार ठाकुर, ईश्वर पासवान, वीरेंद्र कुमार पांडे, अमित कुमार, मुरलीधर प्रसाद सिंह, कंचन गुप्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.