Move to Jagran APP

वज्रपात से महिला समेत दो की मौत, एक घायल

असरगंज-शभूगंज रोड़ के पास स्थित बहियार में हुई वज्रपात से वहां काम कर रहे एक पुरुष और एक महिला मजदूर की मौत और एक महिला मजदूर भी जख्मी हो गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 09:34 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 09:34 PM (IST)
वज्रपात से महिला समेत दो की मौत, एक घायल
वज्रपात से महिला समेत दो की मौत, एक घायल

भागलपुर। असरगंज-शभूगंज रोड़ के पास स्थित बहियार में हुई वज्रपात से वहां काम कर रहे एक पुरुष और एक महिला मजदूर की मौत और एक महिला मजदूर भी जख्मी हो गई। मृतक कालो देवी (48 वर्ष), दिनेश मंडल (55 वर्ष) और जख्मी रेखा देवी धाधी-बेलारी पंचायत के मालतेघरा गाव के निवासी है। कालो देवी राम जतन चौहान की पत्‍‌नी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार शिव जी सिंह के बासा के समीप बहियार में कई मजदूर धान की रोपनी कर रहा था। इसी बीच मूसलाधार बारिश हुई हो गई। सभी बारिश से बचने के लिए वहां से भागने लगे। भागने के क्रम में हुई वज्रपात में कालो देवी, दिनेश मंडल, रेखा देवी झुलस गई। साथी मजदूरों ने तीनों को कुर्मा अस्पताल शंभूगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने कालो देवी और दिनेश मंडल को गंभीर स्थिति में मायागंज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, रेखा देवी का इलाज शंभूगंज अस्पताल में किया जा रहा है। बाथ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंसस अर्जुन पासवान, मुखिया प्रतिनिधि अंजन सिंह और सीआई अजय पोद्दार मृतक के घर पहुंचे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.