डेंगू से तीन और मरीजों की मौत
डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भागलपुर में डेंगू से पीड़ित तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके पहले भी दो मरीजों कही मौत हो चुकी है। मायागंज अस्पताल में आठ और सदर अस्पताल में डेंगू से पीड़ित छह मरीजों का उपचार चल रहा है।
भागलपुर। डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भागलपुर में डेंगू से पीड़ित तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके पहले भी दो मरीजों कही मौत हो चुकी है। मायागंज अस्पताल में आठ और सदर अस्पताल में डेंगू से पीड़ित छह मरीजों का उपचार चल रहा है। अगर निजी क्लीनिकों में भर्ती मरीजों को जोड़ दिया जाए तो इस समय सौ से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हैं।
मायागंज में 28 अगस्त से 15 अक्टूबर तक कुल 134 डेंगू पीड़ितों का इलाज किया गया है। इनमें भागलपुर के पीड़ितों मरीजों की संख्या 110 है। जबकि निजी क्लीनिकों में इलाज करवाने वाले डेंगू पीड़ितों की संख्या तीन सौ से ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि निजी क्लीनिकों में इलाज करवाने वाले मरीजों की सूची सरकारी आंकड़ा में दर्ज नहीं है। बुधवार को भीखनपुर स्थित नर्सिग होम के कंपाउंडर नवीन कुमार की मौत डेंगू से हो गई। उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आइसीयू में भर्ती किया गया था, मंगलवार की रात एक बजे सिलीगुड़ी रेफर किया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। कंपनीबाग द्रोपदी देवी और जब्बारचक के 13 वर्षीय मो. आशीफ की भी मौत हो गई। सितंबर में सुरखीकल और कंपनी बाग में डेंगू से एक-एक महिला की मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर अब तक पांच डेंगू पीड़ितों की मौत हुई है। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह के मुताबिक अभी तक एक भी डेंगू पीड़ितों की मौत नहीं हुई है।
------------- दूसरी खबर ... बाढ़ आने पर बढ़ जाता है डेंगू का प्रकोप
क्रॉसर ::: 2016 में डेंगू पीड़ित 11 लोगों की मौत हुई, इस बार बढ़ते जा रहे मरीज
-------------
जासं, भागलपुर : 2016 में भी आई बाढ़ की वजह से जिला में डेंगू पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डेंगू से 174 पीड़ित हुए थे। इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में भागलपुर के सात लोग शामिल थे। डेंगू से जिन लोगों की मौत हुई उनमें मुंदीचक के मथुरा प्रसाद, शांति देवी, पूजा कुमारी, नाथनगर की साइना, शिव भवन के विक्रम विक्की, शाहजंगी के मो. शाहीद और सुर्खीकल की अनिता देवी शामिल थे। इस बार भी बाढ़ आने के बाद डेंगू तेजी से अपना पांव पसार रहा है।
----------------------
डेंगू पीड़ितों के वर्षवार आंकड़े
वर्ष संख्या
2015 5
2016 174
2017 32
2018 19
2019 110
:::::::::::::::
नोट : मायागंज और सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के आंकड़े। ----------------------
26 भर्ती, दो लोगों में डेंगू की पुष्टि
मायागंज अस्पताल में बुधवार को बुखार से पीड़ित 26 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें दो लोगों में डेंगू होने की पुष्टि की गई। चार हजार लोगों की एलिजा जांच
अस्पताल के पैथोलॉजी जांच घर में अब तक चार हजार लोगों की एलिजा जांच की गई। इनमें से 134 लोंगे में डेंगू के लक्षण मिले। मंगलवार को केमिकल समाप्त होने से मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। मरीजों को निजी क्लीनिकों में जांच करवाना पड़ रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने कहा कि शुक्रवार को जांच किट उपलब्ध हो जाएगी।