Move to Jagran APP

फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट बनीं बिहार की तीन लड़कियां, सहरसा की अंशिका भी शामिल

फेमिना मिस इंडिया 2018 में इस बार बिहार का जलवा रहेगा। बिहार की तीन लड़कियां फाइनलिस्‍ट चुनीं गईं हैं। इनमें सहरसा की अंशिका भी शामिल हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 07:57 PM (IST)
फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट बनीं बिहार की तीन लड़कियां, सहरसा की अंशिका भी शामिल
फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट बनीं बिहार की तीन लड़कियां, सहरसा की अंशिका भी शामिल
style="text-align: justify;">सहरसा [जेएनएन]। फेमिना मिस इंडिया 2018 के लिए बिहार से तीन फाइनलिस्ट चुनी गईं हैं। 24 फरवरी को पटना के पी एंड मॉल में एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में राज्य की 80 प्रतिभागियों में भावना जैन, सिमरन सिंह तथा अंशिका सिंह का चयन हुआ। वे  22 मार्च को कोलकाता में आयोजित जोनल क्राउनिंग प्रतियोगिता में शिरकत  करेंगी।

इनमें शामिल अंशिका सहरसा जिले के सरौजा निवासी संजीव कुमार सिंह व रीता सिंह की पुत्री हैं। अंशिका अपने माता- पिता के साथ अमेरिका के शिकागो में रहतीं हैं। सहरसा के भरौली निवासी सीबीआइ के पूर्व निदेशक जंगबहादुर सिंह की नतिनी अंशिका वर्तमान समय में वाबोनोसिक वैली हाई स्कूल शिकागो में ही अध्ययनरत है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वह अमेरिका से ही आई थी। मिस इंडिया के लिए जून 2018 में मुंबई में फाइनल ऑडिशन होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.