कटिहार और सुपौल में सूने घरों में चोरों ने किया हाथ साफ, उड़ा ले गए लाखों के सामान
कटिहार के मनसाही थाना क्षेञ के केवाला गांव में चोरों ने सुने घर में चोरी कर दो लाख से अधिक के समान उड़ा ले गए। जब इसकी सूचना घर वालों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुपौल में भी चोरी होने की सूचना मिली है।
कटिहार/सुपौल, जेएनएन। चोरों ने एक सूने घर पर हाथ साफ किया और लगभग दो लाख के सामान लेकर चलते बने। गृहस्वामी को घटना को सूचना तब मिली जब केयर टेकर घर में झाड़ू लगाने पहुंचा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि घर के स्वमी कटिहार जिला के लालियाही मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने घर के रखवाली की जिम्मेदारी एक केयर टेकर को दे रखी है। रविवार की रात केयर टेकर अपने स्वामी के घर पर नहीं था। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर इस घटना को अंजाम दिया।
केवाला गांव की है घटना
यह घटना मनसाही थाना क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत स्थित केवाला गांव में घटी। घटना गांव वासी प्रताप सिंह के घर में घटी है। जानकारी के अनुसार केवाला गांव निवासी प्रताप सिंह जो पूरे परिवार के साथ कटिहार शहर के लालियाही मोहल्ले में रहते हैं। बीच बीच में उनका घर आना होता है। इधर घर के लिए उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को केयर टेकर के रुप में रखा है। रविवार की रात केयर टेकर अपने घर पर था। इधर चोरों ने घर का ताला तोड़ कर जेवरात, कीमती बर्तन, नगद राशि, महंगी साड़ियां सहित लगभग दो लाख के सामान लेकर चले गए।
पुलिस कर रही घटना की पड़ताल
सुबह घर के केयर टेकर घर साफ करने पहुंचे तो घर का ताला टूटा देख इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। गृहस्वामी प्रताप सिंह के बेटे उत्तम सिंह ने बताया कि चोरों ने दो लाख से अधिक का सामान गायब कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय सदलबल घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि ठंड की दस्तक के साथ चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। खासकर सूने घर को चोर आराम से अपना निशाना बना लेते हैं।
सुपौल के सरायगढ़ में रविवार की रात चोरों ने दो घरों में अपना हाथ साफ किया। एक साथ दो घरों में चोरी की घटना से लोगों में दहशत बढ़ गया है। ठंड के दस्तक देने के साथ ही चोरी की घटना बढऩे लगी। घटना को लेकर सरायगढ़ के व्यापारियों तथा आम लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है। जानकारी अनुसार रविवार की रात विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र प्रसाद साह के घर चोरों ने घुसकर उनका मोबाइल तथा 10 हजार नगद सहित कुछ अन्य सामान चुरा लिया। दूसरी घटना प्रखंड कार्यालय के समीप से निकलने वाली स्टेशन रोड के बगल स्थित पृथ्वी साह के घर में घटी। वहां भी चोरों ने घर के अंदर प्रवेश कर नगद तथा अन्य सामान चुरा लिया। ठंड के कारण लोग गहरी निद्रा में सोए हुए थे। चोरी की घटना की सूचना पर किशनपुर थाना पुलिस स्थल पर पहुंची तथा लोगों से पूछताछ की है। किशनपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक ने बताया कि गंभीरता से जांच की जा रही है। मालूम हो कि 12 पंचायत का प्रखंड सरायगढ़ भपटियाही दो थाना क्षेत्र में बांटा है। प्रखंड कार्यालय तथा उसके अगल-बगल की जगह किशनपुर थाना के अधीन पड़ती है जबकि प्रखंड कार्यालय से भपटियाही थाना की दूरी महज ढाई सौ मीटर की होगी। सरायगढ़ से किशनपुर थाना की दूरी 10 किलोमीटर से अधिक है। जानकारों का कहना है कि यदि चोरी की घटना पर तुरंत अंकुश नहीं लगाया गया तो अब इसमें लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी।