जलजमाव को लेकर नगर विकास मंत्री से कई बार मिलीं थीं रानी, अब होगा जैन मंदिर मार्ग का कायाकल्प
जैन मंदिर भागलपुर जैन मंदिर के पास अब जलजमाव नहीं होगा। इसको लेकर कई बार समाजसेवी रानी चौबे कई बार नगर विकास मंत्री से मिल चुकीं थी। इस इस मार्ग का कायाकल्प होगा।
भागलपुर, जेएनएन। नाथनगर में जैन मंदिर मार्ग को पांच वर्षो की लंबी प्रतिक्षा के बाद अब जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। यहां 2.20 करोड़ की लागत से सड़क व नाला का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर निगम को छठी बार निविदा कर पाने में सफलता मिल गई है। जैन मंदिर से नाथनगर चौक तक नाला व सड़क का निर्माण होगा। नाला के किनारे पेभर ब्लॉक भी बिछाई जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र के सामने वाली गली से नाले का निकास एनएच-80 के मुख्य नाले से मिलाया जाएगा।
रानी चौबे मिलीं थी नगर विकास मंत्री से
समाजसेविका रानी चौबे ने कहा कि जैन मंदिर के लिए कई दफा नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा से मुलाकात करके इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने हमारी मांग को मान लिया। हालांकि यह मसला काफी दिनों से लंबित था। जो पूरा हो गया। अब उम्मीद है भागलपुर की पहचान जैन मंदिर में आने वाले लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पडेगी। उन्होंने बताया कि चार माह पहले भी हमने जैन मंदिर इलाके का दौरा किया था। उसके बाद नगर विकास मंत्री को समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने गंभीरता से लेते हुए लंबित इस समस्या का निवारण कराया। भागलपुर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद जगदीशपुर के कोलाखुर्द के मामले को भी उठाया है। जल्द ही वहां के लिए काम शुरू होगा। जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उन लोगों ने आश्वासन दिया है जल्दी वहां पेयजल संकट को दूर कर दिया जाएगा।
भागलपुर पहुंच कर कर रहीं लोगों की सेवा
रानी चौबे पिछले कुछ दिनों से भागलपुर में हैं। वे भगालपुर और नाथनगर क्षेत्र में लागातार लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। वे यहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनके अनुसार भागलपुर और नाथनगर इलका अब भी विकास से काफी दूर है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा। लोग यहां से पलायन रहे हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ लूट हो रही है।