Move to Jagran APP

शहर में 68 स्थापित हैं प्रतिमाएं, इस दौरान क्या रहेगी व्यवस्था बता रहीं केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति की अध्यक्षा Bhagalpur News

दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न पहर में पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति की अध्यक्ष अनिता सिंह बताया कि इस बार कोई परेशानी नहीं होगी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 02:46 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 02:46 PM (IST)
शहर में 68 स्थापित हैं प्रतिमाएं, इस दौरान क्या रहेगी व्यवस्था बता रहीं केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति की अध्यक्षा Bhagalpur News
शहर में 68 स्थापित हैं प्रतिमाएं, इस दौरान क्या रहेगी व्यवस्था बता रहीं केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति की अध्यक्षा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। ध्वनि प्रदूषण नहीं हो, इसका भी ध्यान है। प्रतिमाओं का विसर्जन भी रात 11 बजे तक कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न पहर में पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति की अध्यक्ष अनिता सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शहर में 68 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना की जा रही है। लोग किसी भी तरह की अफवाह से बचें। पंडालों में माता के दर्शन के लिए आराम से आएं। पाठकों ने उनसे मंदिर व पंडालों में सुविधा, सुरक्षा आदि को लेकर सवाल किए।

loksabha election banner

-लाउडस्पीकर कम आवाज में बजाए जा रहे हैं।

-प्रत्येक मंदिर व पंडाल में समिति से जुड़े 10-10 कार्यकर्ता परिचय पत्र के साथ तैनात किए गए हैं।

-मंदिर व पंडालों को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है।

-आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सिस्टम लगाया गया है।

-पूजा स्थल में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।

-इस बार दोपहर तीन बजे स्टेशन चौक पर प्रतिमाएं कतारबद्ध होने लगेंगी।

-परबत्ती, कंपनीबाग और साहेबगंज की प्रतिमा तीन बजे तक स्टेशन पहुंच जाएगी। रात 11 बजे तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाएगा।

-इस बार कितने बजे तक प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाएगा। - अमरेंद्र झा, तिलकामांझी

रात 11 बजे तक सारी प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाएगा। इस बार सुबह की जगह दोपहर तीन बजे से प्रतिमाएं लाइन में लगनी शुरू हो जाएंगी।

-प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोगों को कई घंटों तक परेशानी उठानी पड़ती है। - मनीष कुमार, हनुमाननगर

इस बार लोगों को काफी कम परेशानी होगी। छह से आठ घंटे में सारी प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाएगा।

-आदमपुर से दीपनगर तक सड़क खराब है, विसर्जन कैसे होगा। - धीरज पाठक, मुंदीचक

जर्जर सड़क की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है। बारिश के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब मौसम साफ है। मरम्मत कार्य हो जाएगा।

-डीजे और अश्लील गानों पर कितना प्रतिबंध रहेगा। - सुमन सिंह, गुमटी नंबर एक

विसर्जन के दौरान डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से होगा। कोई भी आपत्तिजनक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-मंदिर परिसर में सुरक्षा के कितने इंतजाम हुए हैं। - गुड्डू, स्वामी विवेकानंद पथ

मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 10 स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। स्थानीय पूजा समिति खुद देखरेख कर रही है।

-क्या इस बार भी बिजली संकट उत्पन्न होगा? - सुनील कुमार, उर्दू बाजार

इस बार बिजली संकट कम से कम समय के लिए होगा। प्रतिमाओं का विसर्जन तेजी से होगा। चार से पांच घंटे लोगों को परेशानी हो सकती है।

इन्होंने भी पूछे सवाल - कुंदन कुमार मिश्र, नयाटोला मुंदीचक, राजीव सिंह, मुंदीचक, मुकेश सिंह, जवारीपुर, ठनठन सिंह, भीखनपुर, रविंद्र कुमार, नूरपुर, अमर कुमार, पुरानी सराय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.