छोटे भाई ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला
रामेश्वर ने अपने बड़े भाई (75 वर्षीय मनेश्वर मंडल) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर में बेटों के साथ मिलकर रामेश्वर ने अपने बड़े भाई (75 वर्षीय मनेश्वर मंडल) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। यह लोमहर्षक वारदात शनिवार की है। हत्या का कारण भूमि विवाद है। मनेश्वर की पत्नी ने रामेश्वर सहित पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनेश्वर को बेटा नहीं था। वह अपनी दस डिसमिल जमीन पुत्री मंजुला देवी के नाम कर चुका था। रामेश्वर उस जमीन को खरीदना चाह रहा था। उसके लिए उसने मंजुला को 2.65 लाख रुपये भी दे चुका था। शुक्रवार को मंजुला जमीन का बैनामा करने जा रही थी, जिसका महेश्वर ने विरोध किया। उस कारण बैनामा नहीं हो सका। उसी मसले को लेकर शनिवार को शुरू हुई कहासुनी हत्या तक पहुंच गई। प्राथमिकी में रामेश्वर और उसके पुत्र सदानंद मंडल, किशोर मंडल, अरुण मंडल, तरुण मंडल को अभियुक्त बनाया गया है।