हर घंटे एक इंच बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, दियारा से लोग करने लगे पलायन Bhagalpur News
मुंगेर भागलपुर कहलगांव सुल्तानगंज आदि क्षेत्रों में गंगा ने विकराल रूप ले लिया है। कटाव की स्थिति देख लोग दहशत में हैं।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 03:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 04:21 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। बीते दो दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। हर घंटे एक सेमी जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे दियारा के निचले इलाकों में तेजी से बाढ़ का पानी फैल रह है। नाथनगर एवं सबौर प्रखंड के दियारा क्षेत्रों से अब लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन करने लगे हैं। पशुपालकों ने भी बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्रों को छोडऩा शुरू कर दिया है। वहां पशु चारे की किल्लत हो जाने से वे मैदानी भागों में पशुओं को लेकर पलायन कर रहे हैं।
इधर केंद्रीय जल आयोग बेतार केंद्र हनुमान घाट के स्थल प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिघंटा जलस्तर में एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। भागलपुर में गंगा के खतरे का निशान 33.680 मीटर है। जबकि गुरुवार का जलस्तर 32.820 मीटर रिकार्ड किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें