Move to Jagran APP

विपक्ष की असफल राजनीति का परिचायक है राफेल पर हंगामा : शहनवाज

राफेल लड़ाकू विमान जैसे संवेदनशील रक्षा सौदे को लेकर विवाद खड़ा करने पर मजबूर हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 01:44 PM (IST)
विपक्ष की असफल राजनीति का परिचायक है राफेल पर हंगामा : शहनवाज
विपक्ष की असफल राजनीति का परिचायक है राफेल पर हंगामा : शहनवाज

किशनगंज (जेएनएन)। विपक्षी पार्टी अपनी असफल राजनीति के कारण राफेल लड़ाकू विमान जैसे संवेदनशील रक्षा सौदे को लेकर विवाद खड़ा करने पर मजबूर हो गई है। इस राफेल सौदे को कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को ही पूरा करना था। लेकिन वे इस सौदे में ससमय पूरा करने में असक्षम रहे। यह विमान सौदा भारतीय वायुसेना के मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी था। इस स्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राफेल सौदा को पूरा कर भारतीय वायुसेना की शक्ति को बढ़ाने का काम किया है। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रेसवार्ता के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

loksabha election banner

किशनगंज के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा गठबंधन पूर्ण रूप से तैयार है। भाजपा के सभी प्रकोष्ठ कार्यकर्ता अपने कार्य के प्रति ईमानदारी पूर्वक समर्पित होकर काम कर रहे हैं। केंद्र में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास हो रहा है। सूबे में भाजपा और जदयू की गठबंधन सरकार ने विकास को अहमियत दिया है। यही वजह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंचने लगा है। लोगों को स्वयं भी विकास की झलक दिख रही है। भाजपा गठबंधन सरकार व्यक्तिवाद के स्थान पर विकासवाद को आधार मान कर राजनीति कर रही है। इसका फायदा देश में रहने वाले सभी जाति और धर्म के लोगों को मिला है।

2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी। इसके लिए जन मानस भी अपना रूख तैयार कर चुके हैं। सूबे (बिहार) में भाजपा गठबंधन को 40 सीटों पर विजय प्राप्त होगी। अब विपक्षी पार्टियाों के सामने चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नही बचा है। जिस वजह से इनके सामने क्या करें और क्या ना करें की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे हालात में विपक्ष कुछ भी बोलने और आरोप लगाने पर तुली हुई है। राफेल सौदे पर विपक्ष ने जो आरोप लगाया है। इसका जवाब पीएम नरेन्द्र मोदी समय आने पर अवश्य देंगे। जिससे पूर्ण रूप से स्पष्ट हो जाएगा कि राफेल विमान सौदा में किसी भी प्रकार का समझौता नही किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, हरि अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनू, इमरान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.