Move to Jagran APP

मीटर रीडर बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर के घर डाला डाका

बदमाश 25 हजार नकद और 20 लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गए। दहशत फैलाने के लिए भागने के क्रम में फाय¨रग भी की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 11:37 AM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 11:37 AM (IST)
मीटर रीडर बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर के घर डाला डाका
मीटर रीडर बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर के घर डाला डाका

भागलपुर। आर्य विहार कॉलोनी, झुरखुरिया रोड स्थित डॉ. उत्तम कुमार के घर मीटर रीडर बनकर आए बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े डाका डाल दिया। बदमाश 25 हजार नकद और 20 लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गए। दहशत फैलाने के लिए भागने के क्रम में फाय¨रग भी की।

loksabha election banner

दोपहर तकरीबन सवा एक बजे डॉक्टर की पत्‍‌नी साधना खाना खा रही थी। इसी बीच दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। साधना दरवाजा के पास गई तो एक व्यक्ति ने मीटर रीडिंग करने की बात कही। साधना ने जैसे ही दरवाजा खोला चार व्यक्ति घर में घुस गए। बदमाशों ने रिवाल्वर सटा दिया। बेटी और बेटा को सोफा पर बैठा दिया।

इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। आधा घंटे तक लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने सभी कमरों को खंगाला। चाबी लेकर गोदरेज आलमीरा का लॉकर खोलकर बदमाशों ने 25 हजार नकद और तकरीबन 20 लाख मूल्य के जेवरात लूट लिए। टेलीविजन की आवाज काफी तेज कर दी ताकि आवाज बाहर नहीं जाए।

भागने के क्रम में साधना और उसकी मां तथा बेटा-बेटी को पीछे के कमरे में घुसा दिया और बाहर से दरवाजा लगाने लगा। पीछे नहीं जाने पर दरवाजा को बाहर से बंद तो नहीं किया। पीछे आने, शोर मचाने पर गोली मारने और पुलिस को सूचना देने पर घर को उड़ाने की बदमाशों ने धमकी दी।

सभी बदमाश 25 से 35 वर्ष के थे। दो के हाथ में रिवाल्वर था। आपस में अंगिका बोल रहे थे, लेकिन एक-दूसरे का एक बार भी नाम नहीं लिया। चार में एक छोटा कद का था। सभी बदमाश श्यामला वरण के थे। किसी का चेहरा ढका नहीं था। साधना देवी ने बताया कि चूंकि वे लोग घर से बाहर नहीं निकले इसलिए पता नहीं चल सका कि बदमाश मोटरसाइकिल से भागे या फिर पैदल आम बगीचे होकर भागे। वे लोग यहां दो साल से रहे हैं।

जिस समय घटना को अंजाम दिया डॉक्टर घर पर नहीं थे। वे पिछले तीन दिनों से किसी काम से भागलपुर से बाहर गए हुए हैं। साधना ने किसी से दुश्मनी या विवाद होने की बात से इंकार करते हुए कहा उनके पति किसी को भी घर पर नहीं देखते हैं। घर से कुछ दूरी पर अंश नाम से क्लीनिक है। क्लीनिक में ही मरीज को देखते हैं।

सूचना मिलने पर नगर डीएसपी शहरयार अख्तर और जीरोमाइल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

इधर, कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे रास्ते से गुजरने के क्रम में डॉक्टर के घर के पास दो लोगों को चहलकदमी करते देखा गया था। शायद दो बदमाशों को बाहर में निगरानी के लिए रखा गया था। जीरोमाइल पुलिस ने बताया कि एएसआइ सुभाष प्रसाद यादव दिवा गश्ती में थे।

दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे गश्ती करते हुए डॉक्टर के घर के पास से पुलिस गाड़ी गुजरी थी। लेकिन भनक तक नहीं लगी। यही नहीं आसपास के लोगों को भी एक-डेढ़ घंटे बाद घटना की जानकारी हुई।

नगर डीएसपी, भागलपुर के शहरयार अख्तर ने बताया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में बदमाशों ने फाय¨रग भी की। डॉक्टर के घर के चारो ओर बगीचा है। आसपास कोई घर नहीं है। बदमाश मोटरसाइकिल से भागे या फिर पैदल बगीचा होकर यह किसी ने नहीं देखा। बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास छापेमारी की गई। घटना में जरूर आसपास के लोग भी शामिल होंगे। घटनास्थल या आसपास कहीं भी बदमाशों ने अपना सुराग नहीं छोड़ा है। डॉ. उत्तम कुमार की पोस्टिंग बांका जिला के चांदन अस्पताल में है। यदि डॉक्टर के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान में आसानी होती। गिरोह का पता लगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.