नवगछिया में युवक की हत्या, पोखर से मिली लाश
नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी विंदटोली के पास के ही एक पोखर से मंगलवार को शव बरामद किया गया। शव की पहचान तेतरी कहर टोली के मनीष कुमार राम के रूप में हुई।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 04:20 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:30 PM (IST)
भागलपुर (जेएनएन)। नवगछिया में अपराध थमने का काम नहीं ले रहा है। हर राेज हत्याओं का दौर जारी है। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी विंदटोली के पास के ही एक पोखर से मंगलवार को शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवगछिया पुलिस ने बताया कि शव की पहचान तेतरी कहर टोली के मनीष कुमार राम के रूप में हुई।
वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। उसकी निर्मम हत्या की गई है। उसके पैर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में लोहे का कील ठोका हुआ था। युवक का हाथ भी गमछा से बांधा था। वह स्वर्गीय सुनील राम का पुत्र है। मनीष मजदूरी करता था। वह गांव के काली मंदिर में हो रहे जागरण सुनने गया था। परिजन हत्या के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें