Move to Jagran APP

अजब-गजब: चकित करता तीन साल की इस लड़की का ज्ञान, जानिए

जिस उम्र में बच्‍चे फल-फूल के नाम सही से नहीं बता पाते हैं, यदि उस उम्र की बच्‍ची इतिहास सहित कई विषयों से संबंधित सामान्य ज्ञान के सवालों का जवाब दे, तो यह हैरान करने वाली बात है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 02:10 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 11:24 PM (IST)
अजब-गजब: चकित करता तीन साल की इस लड़की का ज्ञान, जानिए
अजब-गजब: चकित करता तीन साल की इस लड़की का ज्ञान, जानिए

किशनगंज [जेएनएन]। बीरबल महतो, संवाद सूत्र,ठाकुरगंज (किशनगंज) : जिस उम्र में बच्चे फल-फूल के नाम याद करते हैं उस उम्र का कोई बच्चा आपको इतिहास के सवालों के जवाब दे तो आपको बरबस यकीन नहीं होगा। मगर साइनिका सरकार से रूबरू होने के बाद बेशक आप उसकी अनूठी प्रतिभा को सलाम कर बैठेंगे।

loksabha election banner


किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड दो के क्लब फील्ड मोहल्ला की रहनेवाली तीन साल की यह बच्ची अपने सामान्य ज्ञान से हर किसी को चकित कर देती है। इतनी कम उम्र में इस बच्ची को 300 से अधिक सामान्य ज्ञान के सवालों के जवाब मुंह जुबानी याद हैं।

भूगोल,इतिहास,विज्ञान, गणित,अंग्रेजी,हिंदी आदि सहित कई विषयों से संबंधित सामान्य ज्ञान की ढ़ेर सारी जानकारी साइनिका की जेहन में हैं। साइनिका को जहां भारत के सभी राज्यों व उनकी राजधानियों के नाम याद हैं वहीं 80 से भी अधिक देशों के नाम व इनकी राजधानियों के नाम भी वह आसानी से बता देती है। आप तब और हैरत में पड़ जाएंगे जब वह तस्वीर देखकर महापुरुषों के नाम बता देगी और उनसे जुड़े नारे भी वह लगा देगी।

महज डेढ़ साल की उम्र में साइनिका को मिली पहचान

साइनिका का जन्म 29 अगस्त 2014 को हुआ था। उसकी माता कृष्णा सरकार प्रोजेक्ट कन्या इंटरस्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठाकुरगंज में संगीत शिक्षिका व पिता श्यामल सरकार दवा व्यवसायी हैं। जन्म के बाद जब उसके सीखने की उम्र आई तो माता-पिता ने पाया कि वह कठिन चीजों को भी बहुत ही आसानी से सीख लेती है।

माता-पिता ने बताया कि जब साइनिका डेढ़ वर्ष की थी तो टाउन हॉल किशनगंज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों व उनकी राजधानियों के नाम बताकर सभी को हैरत में डाल दिया था। उसकी अदभुत प्रतिभा से अभिभूत होकर उसे पुरस्कृत भी किया गया था। इसके बाद माता-पिता ने उसकी परवरिश का खास ख्याल रखना शुरू किया। अभी वह आनंद मार्ग जागृति स्कूल में केजी टू की छात्रा है। स्कूल परिवार भी उसकी प्रतिभा को तराशने में जुटा है।

साइनिका की मां कृष्‍णा सरकार बताती हैं कि एक साल की उम्र के बाद जब साइनिका बोलना सीखी तब उसे चित्र दिखा कर जानवरों,फल-फूल, देवी-देवता,महापुरुषों आदि की पहचान कराइü गई।  वह बार-बार चित्रों के बारे में जिज्ञासा करती और धीरे-धीरे बताए गए चित्रों की उसे पूरी पहचान हो गई। इसी तरह से उसमें सामान्य ज्ञान की ललक बढ़ी और आज मेरी बच्ची को  सामान्य ज्ञान की अच्छी जानकारी प्राप्त है।

वहीं, साइनिका की वर्ग शिक्षिका सोमा सिंह कहती हैं कि केजी 2 की छात्रा साइनिका में गजब की प्रतिभा है। इतनी सी बच्ची को सामान्य ज्ञान की ढ़ेर सारी जानकारी होना असाधारण बात है।साइनिका सामान्य ज्ञान के अलावे क्लास के सारे होमवर्क पूर्ण करती है। अन्य बच्चों की तुलना में उसकी प्रतिभा अलग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.