जमुई में ऑनर किलिंग का मामला... घर वालों ने ही प्रेमी प्रेमी भाई-बहन की हत्या, पिता भी थे शामिल, नकटी डेम में फेंक दिया था शव
जमुई में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल भाई बहन की हत्या परिवार वालों ने ही की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। दोनों के शव को डैम से पुलिस ने बरामद किया था।
संवाद सूत्र, झाझा(जमुई)। पैरगाहा गांव के प्रेमी युगल भाई-बहन की आत्महत्या करने का मामला झूठा निकला। लड़की के परिजनों ने दोनो प्रमी युगल की हत्या कर नकटी डेम में फेंका था। इस मामले को पुलिस ने उद्धभेदन करने में सफल रही। मुख्य आरोपित तुफानी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने इस हत्या में क्रूरता की हदें पार कर दी। प्रेमिका गुडिय़ा कुमारी के समक्ष आरोपितों ने पहले भतीजा सह प्रेमी कुंदन कुमार की दोनों आंखे फोड़ी और उसकी निर्मम हत्या कर दिया। उसके बाद लड़की के स्वजनों ने गुडिय़ा की हत्या कर दोनों के शव को नकटी डैम में फेंक आत्महत्या का स्वरूप दिया। 13 मई को दोनों प्रमी का आत्महत्या का मामला यूडी के तहत दर्ज किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
28 मई को दोनों के पोस्टमार्टम रिर्पोट ने पुलिस को हैरान कर दिया। रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने त्वरित कारवाई कर लड़की के पिता तुफानी यादव को गिरफ्तार कर लिया। लड़के क ी मां मुनमा देवी एवं पिता आशो यादव ने छह नामजद एवं अज्ञात पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि तुफानी के लड़की गुडिय़ा कुमारी की शादी तय होने के बाद तिलक की प्रक्रिया की जा रही थी। जिसकी जानकारी आशो यादव का पुत्र कुंदन कुमार को हो गई। कुंदन देवधर में रहकर पढ़ाई करता था। मोबाईल पर गुडिय़ा से बातें करता था।
कुंदन 10 मार्च को अपना घर पैरगाहा आया। 12 मार्च की शाम को कुंदन घर से समान लेने निकला। उसी दौरान तुफानी यादव सहित लड़की के घरवालों ने कुंदन का अपहरण कर लिया। गुडिय़ा के समक्ष रात में कुंदन की निर्मम हत्या कर दी। पहले कुंदन की दोनों आंखों को फोड़ा। उसके बाद सभी ने पीटकर उसकी हत्या कर दी। लड़के की हत्या के बाद लड़की की भी गला दबाकर हत्या कर दोनो के शव को नकटी डेम में फेंक आत्महत्या में तब्दील करने प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के दिन ही पुलिस को हत्या करने की संभावना दिखी। परंतु साक्ष्य एवं यूडी के तहत मामला दर्ज होने के कारण पुलिस पोस्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार कर रही थी। पुलिस वैज्ञानिक अनुसंघान एवं पोस्टमार्टम रिर्पोट के अलावा लड़का के माता एवं पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
एसआई रामाधार प्रसाद के बयान पर तुफानी यादव समेत छह नामजद एवं अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। तुफानी यादव ने लड़का कुंदन के परिजन से दो लाख की रंगदारी मांगते हुए कहा कि गुडिय़ा के तिलक एवं शादी तय करने में दो लाख से अधिक का खर्च हुआ है। वो पैसा देना होगा अन्यथा कुंदन के स्वजन को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मौके पर एसडीपीओ सतीशचन्द्र मिश्रा, मुख्यालय डीएसपी लालबाबू, थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, एएसआई दिलीप चौघरी आदि पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
मृतक कुंदन की मां एवं पिता ने लगाये कई संगीन आरोप
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के समक्ष पैरगाहा गांव के मृतक कुंदन कुमार के मां मुनमा देवी एवं पिता आशो यादव ने बताया कि 12 मई की शाम का पांच बजे कुंदन को एक सौ रूपया देकर समान लाने के लिए दुकान भेजे थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इस दौरान काफी खोजबीन की परंतु कही पता नहीं चला। दूसरे दिन दस बजे मालूम हुआ कि नकटी डेम में कुंदन कुमार एवं तुफानी यादव के पुत्री गुडिय़ा कुमारी का शव पानी में तैर रहा है। उन्होने कहा कि कुंदन एवं गुडिय़ा के बीच प्रेम प्रसंग रहने के कारण तुफानी यादव ने कुंदन को बंधक बना लिया और तुफानी यादव, विमल यादव, उमेश यादव, जगदीश यादव, दौरीक यादव एवं कुलदीप यादव आदि लोगों ने दोनो की हत्या कर फैक दिया था। इसके पहले आशो यादव एवं तुफानी यादव के बीच गोतियारी विवाद है। आशो यादव ने बताया कि हत्या के घटना के बाद तुफानी यादव शादी के खर्च के नाम पर दो लाख रूपया की मांग कर रहे थे । इस मामले में पीडि़त ने बताया कि हत्या के दो से तीन दिन के बाद तुफानी यादव ने खुले आमहत्या करने की बात कहता था। जब भी पुलिस के पास आने का प्रयास किया तो आरोपित ने डरा धमका कर आने नहीं दिया।