टाउन हॉल में होगा भागलपुर महोत्सव, देवी की गीतों पर झूमेंगे शहरवासी
महोत्सव में इस बार भी फिल्मी गीत गायन, शास्त्रीय संगीत, मॉडलिंग, दुल्हन शृंगार प्रतियोगिता, लोकगीत गायन, लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में कई और बड़े—बड़े कलाकार आएंगे।
भागलपुर (जेएनएन)। इस बार भी भागलपुर महोत्सव-2018 का आयोजन टाउन होगा। जिलाधिकारी ने इसकी स्वीकृति दे दी है। 26 से 30 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। नागरिक विकास समिति के प्रधान सलाहकार ने बताया कि पहले दिन देवी के गीतों शहरवासी झूमेंगे। स्वस्ति नित्या की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में कई और बड़े—बड़े कलाकार आएंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मु. जियाउर रहमान ने कहा कि विकास समिति पिछले कई वर्षों से महोत्सव का आयोजन करा रहा है। अबकी बार भी फिल्मी गीत गायन, शास्त्रीय संगीत, मॉडलिंग, दुल्हन शृंगार प्रतियोगिता, लोकगीत गायन, लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। फॉक स्टार सत्येन्द्र सिंह भी अपनी आवाज से सभी को मदमस्त करेंगे। कई राष्ट्रीय फलक के कलाकार शामिल होंगे।
उपाध्यक्ष विजया मोहिनी व सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि चौथे दिन कवि सम्मेलन होगा, इसमें गौरी मिश्रा, पवन बांके बिहारी, भूषण रागी, डॉ. प्रतीक गुप्ता, देवेन्द्र परिहार के आने की उम्मीद है। सचिव डॉ. संजय निराला ने कहा कि अंतिम दिन मंजूषा पेंटिंग, एकल नृत्य, लोक नृत्य, देश भक्ति कार्यक्रम और मॉडलिंग के साथ रंगारंग कार्यक्रम होगा।
22 और 23 को होगा भागलपुर महोत्सव का ऑडिशन
26 से 30 दिसंबर तक चलने वाले भागलपुर-महोत्सव में राज्य और देश स्तर के कलाकार पहुंचेंगे। राष्ट्रीय कलाकार बाबुल सुप्रियो ने भी महोत्सव में भाग लेने की सहमति दी है। कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। सामाजिक संस्था नागरिक विकास समिति के प्रधान सलाहकार ने बताया कि पांच दिनों तक अलग-अलग कलाकार कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे। प्रतिभागियों का आवेदन जमा किया जा रहा है। आलय क्लब के रंग कर्मी नाट्य की प्रस्तुति करेंगे।
उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद और संयोजक नरेश साह ने बताया कि ऑडिशन 22 दिसंबर को नवलोक इंग्लिश एकेडमी में लिया जाएगा। जबकि 23 को टाउन हाल में ऑडिशन होगा। इस बार भी फिल्मी गीत गायन, शास्त्रीय संगीत, मॉडलिंग, दुल्हन शृंगार प्रतियोगिता, लोकगीत गायन, लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। फॉक स्टार सत्येन्द्र सिंह भी अपनी आवाज से सभी को मदमस्त करेंगे। कई राष्ट्रीय फलक के कलाकार शामिल होंगे।