Move to Jagran APP

भागलपुर लोकसभा : दस वर्ष पूर्व कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने की थी 'हाथी' की सवारी

भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा सांसद और विधायक बनने की चाह मे कई बार दल बदल चुके हैं। वे बसपा के प्रत्‍याशी के रूप में सांसद का चुनाव में लडे थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:39 AM (IST)
भागलपुर लोकसभा : दस वर्ष पूर्व कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने की थी 'हाथी' की सवारी
भागलपुर लोकसभा : दस वर्ष पूर्व कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने की थी 'हाथी' की सवारी

भागलपुर [राम प्रकाश गुप्ता]। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी तथा वर्तमान नगर विधायक अजीत शर्मा ने 'हाथी' की सवारी की थी। बसपा के टिकट पर वे भागलपुर लोकसभा का चुनाव लड़े थे। संसद में जाने की धुन में वे कांग्रेस छोड़कर बसपा में चले गए थे। इसके पूर्व अजीत ने कांग्रेस के टिकट पर बिहपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। अजीत ने अपने चुनाव में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी सदानंद सिंह से पांच हजार अधिक मत प्राप्त किया था।

loksabha election banner

हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस और बसपा दोनों ही प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। भाजपा के शाहनवाज हुसैन चुनाव जीते थे। उन्होंने राजद के शकुनी चौधरी को हराया था। अजीत को इस चुनाव में 55,387 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस के दिग्गज सदानंद सिंह को 52121 मत प्राप्त हुए थे। इस चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार लड़े थे। राजद के टिकट पर हारे शकुनी चौधरी की राजनीति में सक्रियता कम हो गई है। शकुनी के पुत्र सम्राट चौधरी भाजपा के टिकट पर खगडिय़ा से चुनाव लडऩा चाह रहे हैं। इसके पूर्व 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में परवेज खान ने हाथी की सवारी की थी।

उन्हें 1 लाख 30 हजार 64 मत मिले थे। बसपा ने लगभग सभी चुनावों में उम्मीदवार देकर जनाधार बढ़ाने की कोशिश की है। बसपा की जिले में कभी सक्रिय गतिविधियां नहीं रही है। लगभग सभी चुनावों में बसपा ने उम्मीदवारी दी है। 2009 का चुनाव 30 अप्रैल को हुआ था। उस समय लोकसभा क्षेत्र में 1520 मतदान केंद्र थे। कुल 6 लाख 29 हजार 078 मत पड़े थे।

2004 में तीन बार सांसद रहे चुनचुन यादव ने सपा से भाग्य आजमाया था। जनता ने उन्हें नकार दिया। उन्हें मात्र 13239 मत मिले थे। इस चुनाव में कुल 7 लाख 57 हजार 304 मत मिले थे। 1999 के लोकसभा चुनाव में माकपा के सुबोध राय ने भाजपा के प्रभाष चंद्र तिवारी को पराजित किया था। इस चुनाव में बसपा के टिकट पर शंकर बिंद चुनाव लड़े थे जिन्हें 9715 मत प्राप्त हुए थे। दिलीप कुमार सिन्हा राकांपा के उम्मीदवार बने थे जिन्हें 26722 मत मिले थे।

2009 में उम्मीदवारों को मिले मत

शाहनवाज हुसैन          भाजपा          228384

शकुनी चौधरी               राजद            172573

अजीत शर्मा                 बसपा              55387

सदानंद सिंह                 कांग्रेस             52121

रतन कु. मंडल             निर्दलीय           21947

2004 में उम्मीदवारों को मिले मत

सुशील मोदी               भाजपा               345151

सुबोध राय                  माकपा              227298

परवेज खान               बसपा                130064

चुनचुन यादव             सपा                   132239

सुनील चौधरी             निर्दलीय             12202

1999 में उम्मीदवारों को मिले मत

सुबोध राय               माकपा                  321159

प्रभाष तिवारी          भाजपा                  275619

दिलीप सिन्हा          राकांपा                  26722

रतन मंडल             बीजेसी                    21907

शंकर बिंद              बसपा                       9715


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.