Move to Jagran APP

पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में दारोगा शहीद, एक डकैत भी मारा गया

नारायणपुर के दुधेला दियारा में शानिवार सुबह से पहले पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गर्इ। इस घटना में खगड़िया के पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार शहीद हो गए। एक सिपाही जख्मी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 06:53 PM (IST)
पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में दारोगा शहीद, एक डकैत भी मारा गया
पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में दारोगा शहीद, एक डकैत भी मारा गया

भागलपुर (जेएनएन)। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर दुधेला दियारा के मोजमा बहियार में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में खगड़िया जिले के पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह शहीद हो गए। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हैं।

loksabha election banner

पुलिस ने भी एक डकैत को भी मार गिराया है। डकैत दिनेश मुनि गिरोह का है। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। सिपाही दुर्गेश यादव को जेएलएनएमसीएच अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्गेश विजयपुर जिला मधुबनी का निवासी है। दुर्गेश के पीठ में गोली लगी है।

जेएलएनएमसीएच भागलपुर में भर्ती सिपाही दुर्गेंश कुमार

घटना की सूचना मिलते ही खगड़िया एसपी मीनू कुमारी और नवगछिया एसपी निधि रानी दलबल के साथ व़हां पर पहुंचे। खगड़िया एसपी ने कहा कि दिनेश मुनि गिरोह से मुठभेड़ में थानाध्यक्ष आशीष सिंह शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए डकैत का शव बरामद कर लिया गया है। मारा गया डकैत नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी अंतर्गत चौहद्दी गांव का श्रवण यादव था। एक और डकैत के घायल होने की सूचना है। शहीद के शव के साथ पहुंचे परबत्ता थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि डकैत घायलावस्था में फरार हो गया है।

शहीद आशीष कुमार सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ

जानकारी के अनुसार भवानीपुर, नारायणपुर और खगड़िया जिले की सीमा पर दुधेला दियारा अंतर्गत मोजमा बहियार में छापेमारी के क्रम में पसराहा पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गई। पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में जब पुलिस वहां पहुंची तो डकैत भागने लगे। पुलिस ने भी डकैतों का पीछा किया। इस बीच पुलिस और डकैतों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। दोनों ओर से करीब 100 राउंड से ज्यादा गोलियां चली।

इसी क्रम में डकैत की एक गोली थानाध्यक्ष आशीष के पेट और एक गोली जांघ में लगी। गोली लगने से थानाध्यक्ष की तत्काल वहीं मौत हो गई। जबकि सिपाही दुर्गेश यादव जख्मी हो गया है। पुलिस की भी गोली दो डकैतों को लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई है।

शहीद आशीष कुमार सिंह की पत्नी सरिता देवी विलाप करतीं हुई।

भागलपुर डीआइजी विकास वैभव और मुंगेर डीआइजी जितेन्द्र मिश्र भी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। दोनों जिलों की पुलिस दियारा इलाका में आपरेशन कर रही है। बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। भागलपुर, नवगछिया, खगड़िया और बेगूसराय पुलिस बहियार में सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस वहां कई वाहनों से पहुंची। आगे मार्ग नहीं होने के कारण पुलिस ट्रैक्टर पर सवार होकर बहियार रवाना हो गए हैं।

छापेमारी करती पुलिस

शहीद दारोगा आशीष कुमार सिंह 2009 बैच के थे। वह सहरसा जिला के सरोजा निवासी थे। घटना की सूचना पाकर शहीद के पिता गोपाल सिंह भागलपुर के लिए प्रस्थान कर गए हैं। मां रुक्मिणी देवी कैंसर के मरीज हैं। दारोगा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका ननिहाल खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव में है। शहीद का ससुराल मधेपुरा जिला के मुरली चनवा गांव में है। शहीद की पत्नी सरिता देवी, बेटा शौर्य और बेटी आर्या इस घटना के बाद से सदमे में है।

घटना के सूचना मिलने पर उनकी पत्नी बेहोश होकर गिर गई, जिससे उनका सर फट गया। उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ सिलीगुड़ी में रहते हैं। घर, ससुराल और ननिहाल में शोक की लहर है। वहीं, आसपास के लोग भी शहीद के घर, ससुराल और ननिहाल पहुंच गए हैं। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.