राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, मृतक इंटर का था छात्र
सहरसा में एक उभरते हुए कबड्डी खिलाड़ी की हत्या हो गई। वह इंटर का छात्र था। हत्या के बाद सहरसा में तनाव है। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटे।
सहरसा, जेएनएन।पशुपालन कॉलोनी में भाड़े के मकान में रह रहे राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी व इंटर के छात्र अंकित कुमार की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। खिलाड़ी के हाथ से एक मैगजीन पुलिस ने बरामद की है। बदमाशों की बाइक भी बरामद की गई है। इसी आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
खिलाड़ी के पिता जरसैन वार्ड संख्या 10 निवासी दिनेश यादव ने बताया कि उनका पुत्र पिछले पांच वर्षों से पढ़ाई के लिए सहरसा में ही रह रहा था। करीब 15 दिन पहले पुराने मकान को छोड़कर वह नाथो ङ्क्षसह के यहां किराया पर रहने के लिए आया था। दो दिनों के बाद उसे राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा जाने वाला था। वह अपने दोस्त अंशु के यहां से मंगलवार की रात खाना खाकर रात में 10 बजे कमरे में गया था। रात में उसकी हत्या कर दी गई। अंकित रोज सुबह दौडऩे के लिए जाता था। बुधवार सुबह उसका एक दोस्त जब उसे जगाने पहुंचा तो देखा कि अंकित की हत्या हो चुकी है। दोस्त ने इसकी सूचना स्वजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी व थानाध्यक्ष आरके ङ्क्षसह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के हाथ से पुलिस ने एक लोडेड मैगजीन बरामद की। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई। इसी आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इधर, हत्या की खबर मिलने के बाद लोगों ने थाना चौक पर सड़क जाम कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। एक घंटा बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम तोड़ा गया।
हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाइक के मालिक की पहचान हो चुकी है। जल्द ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर घटना के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। - प्रभाकर तिवारी, सदर एसडीपीओ, सहरसा