भारी अव्यवस्था के बीच जिला स्कूल में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू Bhagalpur News
खरमनचक स्थित राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में सोमवार को राज्यस्तरीय विद्यालय हॉकी अंडर 14 और 17 बालिक वर्ग की प्रतियोगिता बारिश के कारण रद करना पड़ा।
भागलपुर [जेएनएन]। जिला स्कूल के मैदान में मंगलवार सुबह राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीडीसी सुनील कुमार ने किया। जिला खेल अधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि प्रतियोगता में मुजफ्फरपुर को छोड़कर 10 जिले की टीम शामिल हुई है। इसमें रोहतास, बक्सर, पटना, कैमूर, पूर्णिया, खगडिय़ा, भागलपुर, बिहार एकलव्य और नालंदा की टीम पहुंच गई है। 18 सितंबर को फाइनल मैच सह पुरस्कार वितरण समारोह होगा। खिलाडिय़ों को दो धर्मशाला में ठहराया गया है। मैदान की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अव्यवस्था फैली है। जिला स्कूल का मैदान जर्जर है। उबड़ खाबड़ मैदान में खिलाडियों को परेशानी हो रही है। अभी पटना और रोहतास महिला हॉकी खिलाड़ियों के बीच मैच चल रहा है।
खरमनचक स्थित राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में सोमवार को राज्यस्तरीय विद्यालय हॉकी अंडर 14 और 17 बालिक वर्ग की प्रतियोगिता बारिश के कारण रद करना पड़ा। प्रतियोगिता के उद्घाटन की सारी तैयारी रखी रह गई। सड़क का मलवा जमा होने और जलजमाव की वजह से राज्यस्तरीय 12 सदस्यीय तकनीकी टीम ने मैदान पर प्रतियोगिता की सहमती नहीं दी।
आनन-फानन में जिला स्कूल के मैदान का चयन किया गया है। जर्जर मैदान में आयोजन समिति जैसे-तैसे प्रतियोगिता कराने की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार की सुबह 10 बजे डीडीसी सुनील कुमार से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शहर में सैंडिस कंपाउंड मैदान होने के बावजूद खेल विभाग अपनी नाकामी छिपाने के लिए छोटे मैदानों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करा रही है।