Move to Jagran APP

Srijan scam Bhagalpur: नेताओं और अधिकारियों को खुश करने के लिए कोलकाता से आती थी लड़कियां

Srijan scam Bhagalpur सृजन घोटाले के द्वारा सरकारी राशि को खूब लुटाई गई। अधिकारियों और नेताओं को खुश करने के लिए कोलकता से देह व्यापार से जुड़ी लड़कियों को भागलपुर बुलाया जाता था। इन लड़कियों के खाते में भी काफी रुपये डाले गए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 08:02 AM (IST)
Srijan scam Bhagalpur: नेताओं और अधिकारियों को खुश करने के लिए कोलकाता से आती थी लड़कियां
Srijan scam Bhagalpur: कोलकाता से लड़कियां मंगाकर खूब किया मनोरंजन।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Srijan scam Bhagalpur: सृजन घोटाले की राशि किस तरह लुटाई गई, इसकी एक और बानगी सामने आई है। अधिकारियों और नेताओं को खुश करने के लिए कोलकता स्थित सोनागाछी के देह व्यापार से जुड़ी लड़कियों को भागलपुर बुलाया जाता था। लड़कियों के साथ मनोरंजन के बाद उन्हें फिर कोलकाता भेज दिया जाता था। जांच-पड़ताल के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि 17 लड़कियों के खाते में सात लाख 32 हजार 798 रुपये का भुगतान किया गया है। जांच अधिकारी भी इस बात से हैरान हैं कि आखिर लड़कियों को अधिकारियों को खुश करने के लिए बुलाया गया या फिर नेताओं के लिए। इस पर भी जांच चल रही है।

loksabha election banner

कॉल गर्ल का भी हुआ इस्तेमाल

इस घोटाले में नेताओं और अधिकारियों को खुश करने के लिए कॉल गर्ल को इस्तेमाल किया गया। इस कारोबार से जड़ी लड़कियों के खाते में भी राशि दी गई। घोटाले की राशि का खूब बंदरबांट किया गया।

नाथनगर प्रखंड के मुरारपुर के एक रीयल इस्टेट कारोबारी के खाते में करोड़ों रुपये के लेनदेन के सुबूत भी सीबीआइ ने जुटाए हैं। इनकी भी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। इनके द्वारा गाजियाबाद में निर्मित एक दर्जन फ्लैटों को ईडी जब्त कर चुका है। इस घोटाले में शामिल कुछ आइएएस और आइपीएस से भी सीबीआइ पूछताछ कर चुकी है। एक आइएएस अधिकारी के खिलाफ वारंट भी निकाला गया है। अन्य लोगों पर अब तक वैधानिक कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। अमित की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद है कि इस घोटाले में शामिल अन्य चेहरों का भी पर्दाफाश हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की संभावना भी जताई है कि घोटाला उजागर होने के बाद सरकार के निर्देश पर कई विभागों में अंकेक्षण का काम चल रहा है। परिणामस्वरूप घोटाले की राशि और अधिक बढ़ सकती है। फिलहाल इस घोटाले को लेकर 23 मामले दर्ज किए गए हैं। सीबीआइ व ईडी संयुक्त रूप से इसकी जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.