Move to Jagran APP

आलोक के वैदिक मंत्रोच्चार और किशोरी जी के मधुर भजनों पर भावविभोर हुए भक्त Bhagalpur News

भागलपुर के सजौर थाना अंतर्गत गोवरॉय गांव में श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन 04 नवंबर 2019 से शुरू हुआ। नौ दिवसीय आयोजन 12 नवंबर 2019 को समाप्त हो जाएगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 04:49 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 04:57 PM (IST)
आलोक के वैदिक मंत्रोच्चार और किशोरी जी के मधुर भजनों पर भावविभोर हुए भक्त Bhagalpur News
आलोक के वैदिक मंत्रोच्चार और किशोरी जी के मधुर भजनों पर भावविभोर हुए भक्त Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। शाहकुंड प्रखंड के गोवरॉय गांव के चौधरी तालाब के पास प्रारंभ हुए श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत रस महामहोत्सव सह मां पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को आनंदमूर्ति आलोक जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार और भागवत किंकरी किशोजी जी के समधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

loksabha election banner

वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल पर स्थापित 55 देवी—देवताओं की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने पूजन किया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यज्ञाचार्य सह संरक्षक आनंदमूर्ति आलोक जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान उन्होंने मां पार्वती मंदिर में माता पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की। विष्णु महायज्ञ, भागवत कथा और माता पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने प्रतिदिन 25 हजार से ज्यादा लोग रहे हैं। नौ दिवसीय यज्ञ 12 नवंबर को समाप्त हो जाएगा।

भक्त बनाना भगवन भजन पर लोग थिरके

देर शाम शुरू हुए भागवत किंकरी किशोरी जी के प्रवचन में भावविभोर होकर श्रद्धालु गोता लगाते रहे। भागवत किंकरी किशोरी जी ने आज ध्रुव चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने भक्ति और तपस्या के बल पर कैसे ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है, इसकी चर्चा की। किशोरी जी के समधुर और कर्णप्रिय स्वर से भजन सुनकर लोग थिरकने लगे। उन्होंने भक्त बनाना भगवन भजन गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया।

यज्ञ स्थल पर सुरक्षा की मांग

यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी तिवारी ने कहां कि गोवरॉय सहित आसपास के लोग यहां भागवत कथा सुनने आ रहे हैं। भागवत किंकरी किशोरी जी यहां प्रवचन हो रहा है। साथ ही सु​बह से लेकर देर रात तक महिला—पुरूष सहित युवा—युवतियों की भीड़ रहती है। यहां मेला भी लगा हुआ है। लेकिन प्रशासन को सूचना देने के बावजूद भी यहां समुचित सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल की आपूर्ति नहीं की गई है। हालांकि सजौर थाना प्रभारी मनीष कुमार कुछ पुलिसकर्मियों के साथ बीच—बीच में जाकर मुयायना करते हैं। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी तिवारी ने जिला प्रशासन से यज्ञ स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.