Move to Jagran APP

श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ : भागवत किंकरी किशोरी जी का प्रवचन, कलश शोभायात्रा और मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा Bhagalpur News

भागलपुर के सजौर थाना अंतर्गत गोवरॉय गांव में श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन 04 नवंबर 2019 से शुरू हुआ। नौ दिवसीय आयोजन 12 नवंबर 2019 को समाप्त हो जाएगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 10:06 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 10:06 AM (IST)
श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ : भागवत किंकरी किशोरी जी का प्रवचन, कलश शोभायात्रा और मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा Bhagalpur News
श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ : भागवत किंकरी किशोरी जी का प्रवचन, कलश शोभायात्रा और मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। शाहकुंड प्रखंड के गोबरॉय गांव के चौधरी तालाब के पास सोमवार से प्रारंभ हुए श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत रस महामहोत्सव सह मां पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर की महापौर सीमा साहा एवं जिप अध्यक्ष अनंत साह उर्फ टुनटुन साह ने किया। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी तिवारी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 

loksabha election banner

इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों का देश है, यहां गंगा जमुनी की तर्ज पर हर धर्म के लोग अपने अपने धर्म का पालन करते हैं। इसलिए हिंदू सनातन धर्म के लोग यज्ञ कर वातावरण को पवित्र कर लोगों को धर्म के प्रति जागृत रखते हैं। चौबे ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए भागवत कथा जिस भी गांव में होता है उस गांव में अधर्म का नाश हो जाता है और धर्म के प्रति लोग जागृत होते हैं।

वहीं, मेयर सीमा साहा ने कहा कि भागवत कथा हर गांव में होनी चाहिए इससे वातावरण भक्ति में होता है। और लोग इसका अनुकरण कर धर्म का प्रचार करते हैं। जिप अध्यक्ष अनंत साह उर्फ टुनटुन साह ने कहा कि भागवत कथा हर व्यक्ति को फुर्सत के क्षण निकालकर सुनना चाहिए, भागवत कथा सुनने से मनुष्य में द्वेष एवं घृणा का नाश होता है और धर्म की प्रवृत्ति जागृत होती है।

कलश शोभायात्रा निकाली गई

उद्घाटन के पूर्व करीब हजारों कन्या एवं महिलाओं ने सजौर दुर्गा स्थान से कलश शोभायात्रा निकाली। जो चौधरी तालाब गोवरॉय यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। कलश शोभा यात्रा में मोना, मिक्की, स्वीटी, कंचन, रश्मि, हीना, टीना, किरण देवी, अन्नु तिवारी, मधुमति देवी, मीना तिवारी, मुनमुन आदि शामिल थे। यज्ञ देखने दिल्ली से अपनी ननिहाल आई दिलखुश ने बताया कि मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कलश शोभायात्रा में भाग लेने का। दिलखुश ने कहा ग्रामीण परिवेश में रहकर यज्ञ का आनंद लेने की अद्भुत अनुभूति मुझे प्राप्त हो रही है। 

वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र आध्यत्ममय हो गया है

यज्ञाचार्य सह संरक्षक आनंदमूर्ति आलोक जी महाराज ने कहा कि यहां नौ दिनों तक दिन भर आध्यात्मिक कार्यक्रम होता रहेगा। वैदिक मंत्रोच्चार से प्रातः हवन फिर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की जाएगी। आनंदमूर्ति आलोक जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र आध्यत्ममय हो गया है। 

आयोजन में गांव के सैकड़ों लोग कर रहे सहयोग
इस आयोजन में यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी तिवारी के अलावा मिथिलेश कुमार दुबे, डॉ मुकेश दुबे, गोलोक शुक्ल, पंकज यादव, भानु पासवान, पुरुषोत्तम कुमार, अमरेंद्र झा उर्फ कक्कू झा, संजीव कुमार, मनोज तिवारी उर्फ मुन्ना, विभाष चौधरी, नृपेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज तिवारी, सुभाष चौधरी, श्रीराम तिवारी, दिलीप चौधरी, रिपेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, उमेश पंडित, प्रह्लाद मंडल, भानु पासवान, विजय यादव, छोटी यादव, संतोष, रमाशंकर दूबे, अजय शुक्ला आदि लगे हुए हैं।

पिछले छह माह से की जा रही थी तैयारी  

यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी तिवारी ने बताया कि इस आयोजन से पूरा क्षेत्र अाध्यात्ममय हो गया है। यज्ञ के आयोजन में दिन-रात सैकड़ों ग्रामीण लगे हुए हैं। इसकी तैयारी पिछले छह माह से की जा रही थी। उन्होंने कहा यहां एक पार्वती मंदिर है, जिस मंदिर में मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा भी इसी दौरान की जाएगी। नौ दिवसीय यज्ञ 12 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। यज्ञ स्थल पर 55 देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। यहां मेला भी लगा है। यज्ञ के दूसरे दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार मिश्रा वहां पहुंंचे। 

भागवत किंकरी किशोरी जी का हो रहा है प्रवचन

भागवत किंकरी किशोरी जी यहां प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भागवत कथा करेंगी। लगातार नौ दिनों तक यहां किशोरी जी प्रवचन होगा। कथा के पहले दिन उन्होंने भागवत कथा पर प्रकाश डाला। भागवत किंकरी किशोरी जी ने आज भागवत कथा के दौरान गोकर्णोपाख्यान विषय पर भागवत कथा कहीं। दूसरे दिन मंगलवार को कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भागवत कथा अमृत के समान है। इस युग में इस कथा के श्रवण से सारे पाप धूल जाते हैं। मनुष्य जन्म और मरण से मुक्त हो जाता है। उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

भागलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ अगस्त में

गोवरॉय में केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने यज्ञ उद्घाटन के मौके पर कहा कि बिहार के पांच जिलों में अगले वर्ष जुलाई-अगस्त माह तक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ हो जाएगा। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया एवं पटना में इसका निर्माण प्रारंभ है। मंत्री ने कहा कि बिहार में एक और एम्स के लिए दरभंगा का नाम प्रस्तावित किया गया था। लेकिन, वहां बिहार सरकार ने जो जमीन उपलब्ध कराई है वह पानी से घिरा हुआ है। भागलपुर में भी बिहार सरकार अब तक 200 एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं करा पाई है। एम्स के पहले भागलपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

गोवरॉय गांव बना आध्यात्मिक नगरी

श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत रस महामहोत्सव सह मां पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन से यह गांव आध्‍यात्मिक नगरी बन गया है। प्रत्येक घरों में उनसे सगे संबंधी आए हुए हैं। यज्ञाचार्य सह संरक्षक आनंदमूर्ति आलोक जी महाराज और उनकी पत्नी भागवत किंकरी किशोरी जी भी इसी गांव की हैं। इस आयोजन से गांव में सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न हो गया है। यज्ञ के आयोजन में सभी वर्ग के लोग सामूहिक रूप से लगे हुए हैं। आनंदमूर्ति आलोक जी महाराज ने प्रारंभिक शिक्षा वेद विद्यापीठ गुरुधाम से की। इसके बाद उन्हाेंने अन्य जगहों पर वेद, कर्मकांड व कथा प्रवचन आदि की शिक्षा ली। आलोक जी महाराज आध्यत्मिक क्षेत्र के कई विषयों के ज्ञाता हैं। आनंदमूर्ति आलोक जी महाराज और उनकी पत्नी भागवत किंकरी किशोरी जी दोनों भागवत कथा, रा‍म कथा, कृष्ण कथा सहित अन्य विषयों पर प्रवचन भी करते हैं। महायज्ञ के दौरान भागवत किंकरी किशोरी जी का प्रवचन हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.