Bihar Jamui News: 'साहब! गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के समय भगा ले गया बिजली मिस्त्री सोनू, प्लीज ढूंढ लाइए'
Bihar Jamui News- साहब! पत्नी नौ माह पेट से थी। डिलीवरी का समय था लेकिन बिजली मिस्त्री सोनू उसे भगा ले गया। उसने मेरी पत्नी को झांसे में ले लिया। प्लीज पत्नी को ढूंढ लाइए। बिहार के जमुई में एक शख्स ने पुलिस को आवेदन देकर ऐसी गुहार लगाई है।
संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के भिखनीताड़ गांव की एक गर्भवती को प्राइवेट बिजली मिस्त्री द्वारा भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में भिखनीताड़ गांव निवासी खूबी पासवान ने चंद्रमंडी थाना में आवेदन देकर कहा है कि तीन साल पूर्व उसकी शादी गिरिडीह जिले के मिर्जागंज निवासी सीटो हाजरा की पुत्री सावित्री देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद वे दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। उसकी पत्नी नौ माह की गर्भवती थी। डिलीवरी होने वाली थी लेकिन सोनू उसे भगाकर ले गया।
पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को नावाडीह सिलफरी पंचायत के रंजीत सिंह का पुत्र सोनू सिंह शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। संदीप सिंह प्राइवेट बिजली मिस्त्री मानव बल के रूप में काम करता है। पीड़ित बोला, 'मैंने काफी खोजबीन की लेकिन पत्नी का कुछ भी पता नहीं चला।' खूबी पासवान ने चंद्रमंडी पुलिस से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इलाके में इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पुलिस के हाथ नहीं लग सका चोर: ग्रामीणों ने पकड़कर दिया तो हाजत की ग्रिल तोड़कर हो गया फरार
कट्टे के साथ एक पकड़ा गया
संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर(जमुई): पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत कोड़ाबाकूड़ा गांव से कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। गिरफ्तार युवक को थाना में पदस्थापित एसआइ देव कुमार सिंह ने कट्टा और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी पल्सर बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान गिद्धौर थाना अंतर्गत ढोलकटवा गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।