Move to Jagran APP

आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्घोषक विरजू भाई को मातृशोक, विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्घोषक डॉ. विजय कुमार मिश्र विरजू भाई की माता सीता मिश्रा (80 वर्ष) का निधन गंगा दशहरा के दिन 12 जून 2019 को सुबह चार बजे हो गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 10:46 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 10:46 AM (IST)
आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्घोषक विरजू भाई को मातृशोक, विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्घोषक विरजू भाई को मातृशोक, विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

भागलपुर [जेएनएन]। आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्घोषक डॉ. विजय कुमार मिश्र 'विरजू भाई' की माता सीता मिश्रा (80 वर्ष) का निधन गंगा दशहरा के दिन 12 जून 2019 को सुबह चार बजे हो गया। निधन की सूचना मिलने ही उनके आवास तिलकामांझी स्थित कटहलबाड़ी में आकाशवाणी परिवार सहित साहित्यकार, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों की भीड़ लग गई। 

loksabha election banner

सीता मिश्रा के निधन से उनके पुत्र डॉ. विजय कुमार मिश्र, पुत्रवधु सुजाता त्रिपाठी, पुत्री मंजू मिश्रा के अलावा पोता-पोती वेद वशिष्ठ, जया वशिष्ठ, दिव्या वशिष्ठ आदि अन्य परिजन मर्माहत हैं। सीता मिश्रा स्व. डॉ. विश्वराम मिश्र की पत्नी थीं।

यहां बता दें कि डॉ विजय कुमार मिश्र  के पूर्वज काशी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य जी महाराज हैं।

धार्मिक प्रवृति की महिला थीं
सीता देवी धार्मिक प्रवृति की महिला थीं। उनका पूजा-पाठ में ज्यादातर समय बीतता था। हमेशा जाप और ध्यान करतीं थी। रामचरितमानस पढऩा उनका नित्य का कार्य था। वे हमेशा रामायण सहित अन्य धार्मिक ग्रंथ का पढ़ा करतीं थी। प्रतिदिन सुबह समाचार पत्रों को भी पढऩा उनकी दिनचर्या थी। 

उनका दाह संस्कार बुधवार को दोबजे भागलपुर बरारी स्थित श्मशान घाट में किया गया, जहां उनके ज्येष्ठ सुपुत्र डॉ. विजय कुमार मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।

आकाशवाणी भागलपुर में शोक 
सीता मिश्रा निधन पर बड़ी संख्या में आकाशवाणी परिवार के सदस्यों ने श्रद्घांजलि दी। आकाशवाणी के पीएन झा, ब्रजेश कुमार, ब्रज किशोर रजक, मनीष कुमार ठाकुर, सचिन कुमार, अमित कुमार, ब्रह्मदेव मंडल, सुगम कुमार, केशरी कुमार तिवारी, गिरिन्द्र कुमार, प्रकाश झा, जितेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र गुप्ता, मनोज मिश्रा, दिलीप कुमार झा, संगीता, डॉ मीरा झा आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

दी श्रद्धांजलि 
डॉ. विजय कुमार मिश्र के माता सीता मिश्र के निधन पर डॉ. लक्ष्मीकांत सहाय, गीतकार राजकुमार, संत छोटे लाल मंडल, डॉ विजय कुमार वर्मा, कामेश्वर प्रसाद शर्मा, तंत्रसाधक आशुतोष प्रभाकर, सरोज वर्मा, ओम प्रकाश भारती, पंडित चंद्रकांत पाठक, पंडित पीके मिश्रा, अरुण तिवारी, मुन्ना सिंह, पप्पू, गायक रवि शंकर रवि, संध्या मिश्रा, राजकिशोर भगत, राकेश नंदन सिन्हा, पारस शर्मा, सुरेश प्रसाद सिंह, योगी राजीव मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, प्यारे हिन्द आदि ने शोक व्यक्त किया।

सीता मिश्रा के निधन पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद निशिकांत दूबे, पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन, बुलो मंडल ने भी दुख व्यक्त किया। वहीं, बड़ी संख्या में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारत विकास परिषद, विश्वहिन्दू परिषद, संस्कार भारती, विवेकानंद केन्द्र, जागृत युवा सेवा समिति आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी सीता मिश्रा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

सीता मिश्रा के निधन पर स्वामी अगमानंद जी महाराज ने कहा कि ऐसी धार्मिक महिला का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनके आत्मा को सद्गति प्रदान करे। उन्होंने डॉ विजय कुमार मिश्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी।   !!ओम शांति!!

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.