Move to Jagran APP

शुभानंद मुकेश ने माउंट कांग यात्से-2 चोटी पर फहराया तिरंगा, जानिए उनकी उपलब्धि Bhagalpur News

उन्होंने यह उपलब्धि टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से 11 सदस्यी टीम के साथ प्राप्त की है। शुभानंद मुकेश टाटा स्टील के पर्यावरण विभाग में उपमहाप्रबन्धक पद पर कार्यरत हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 12:35 PM (IST)
शुभानंद मुकेश ने माउंट कांग यात्से-2 चोटी पर फहराया तिरंगा, जानिए उनकी उपलब्धि Bhagalpur News
शुभानंद मुकेश ने माउंट कांग यात्से-2 चोटी पर फहराया तिरंगा, जानिए उनकी उपलब्धि Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कहलगांव विधायक सदानंद सिंह के एकलौते पुत्र शुभानंद मुकेश ने हिमालय श्रृंखला की लगभग 20 हजार 830 फीट उंची माउंट कांग यास्ते-2 चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है, जो बिहार के लिए गौरव की बात है।

prime article banner

उन्होंने यह उपलब्धि टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से 11 सदस्यी टीम के साथ प्राप्त की है। शुभानंद मुकेश टाटा स्टील के पर्यावरण विभाग में उपमहाप्रबन्धक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि प्रख्यात पर्वतारोही पद्यश्री बछेंद्री पाल के व्यक्तित्व से प्रभावित और प्रेरित होकर पर्वतारोहण की जिज्ञासा जगी। वर्ष 2002 में 40 किमी की यात्रा कर 13 हजार 700 फीट ऊंची दरबा पहाड़ की चोटी पर पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। वर्ष 2018 में 19 हजार 600 फीट ऊंची माउंट कानामो चोटी पर भी सफलता पूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहरा चुके हैं।

अबकी लद्दाख क्षेत्र के मरका घाटी से होते हुए कांग यास्ते-2 चोटी पर चढ़ाई पूरी की। बर्फ से ढकी इस पहाड़ की ऊंचाई पर चढऩा आसान नहीं था। मंजिल करीब महसूस होता था, पर वास्तव में वह दूर रहता है। समुद्र तल से ज्यों ज्यों ऊंचाई बढ़ती जाती है, ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगती है। इसके बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और बुलंद हौसले ने सफलता की मंजिल तक पहुंचा दिया। विधायक सदानंद सिंह ने पुत्र की सफलता पर खुशी प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK