मोबाइल रिचार्ज कराने आई नाबालिग लड़की के साथ दुकानदार ने किया मुंह काला
लखीसराय में एक नाबालिग लड़की के साथ दुकानदार ने दुर्व्यवहार किया। वह वहां मोबाइल रिचार्ज करने गई थी। दुकानदार से बहला फुसलकार उसे अंदर लेते गया। उसके साथ जबरन मुंह काला किया। इस घिनौना कृत्य करने के बाद वह फरार हो गया है।
लखीसराय, जेएनएन। जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ एक दुकानदान ने मुंह काला किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने किसी को नहीं बताने की धमकी दी। धमकी में दुकानदार ने कहा कि किसी को इस बात की जानकारी मिली तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे।
यहां बता दें कि जिले के नक्सल प्रभावित पीरी बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर लिया गया है। पीड़ित लड़की को शुक्रवार की रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर ही उसके साथ उस समय दुष्कर्म किया गया जब वह पड़ोस की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी। शुक्रवार की शाम जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तब उसने मां को घटना की जानकारी दी। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पर लड़की को लेकर सदर अस्पताल, लखीसराय ले गए।
जानकारी के अनुसार लड़की बुधवार की दोपहर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए घर के ही नजदीक एक दुकान गई थी। इसी दौरान दुकानदार उसको बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुला लिया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचने के बाद भी इन बातों की जानकारी उसने अपने स्वजनों को नहीं दी। गुरुवार को तबीयत खराब होने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद अस्पताल ले जाई गई। घटना को अंजाम देने वाला दुकानदार शकुनी यादव का पुत्र मनोज यादव बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।
अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ विभीषण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का ही प्रतीत हो रहा है। उसका इलाज किया जा रहा है। लखीसराय जिले में चार दिनों के अंदर दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। तीन दिन पहले ही चनान थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया। सहेली के भाई ने ही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना से आहत लड़की ने खुदकुशी कर ली थी। उस मामले में आरोपित की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है।