विहिप के कई केन्द्रीय आधिकारी आएंगे भागलपुर, तैयारी के लिए कमेटी गठित
धर्म जागरण के बाद विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय बैठक भागलपुर में होगी। इस बैठक में कई केन्द्रीय अधिकारी आएंगे। राम मंदिर निर्माण की भी चर्चा होगी।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 07:30 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक भागलपुर में 25 से 27 जनवरी तक होगी। बैठक में विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष पदमभूषण डॉ. आर एन सिंह सहित क्षेत्रीय तथा प्रांतीय स्तर के कई पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके अलावा दक्षिण बिहार प्रांत के 22 जिलों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे।
यह जानकारी महानगर मंत्री पारस शर्मा ने दी। शर्मा ने बताया कि स्थानीय राधा माधव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। इसमें प्रांत कार्यसमिति बैठक (दक्षिण बिहार प्रांत) की तैयारी की समीक्षा की गई। कार्यों का विभाजन कर अलग अलग विभाग और उनके प्रमुख बनाए गए। भागलपुर ग्रामीण जिला के जगदीशपुर प्रखंड में उपाध्यक्ष और सामाजिक समरसता प्रमुख शाहजंगी पंचायत में उपाध्यक्ष और सामाजिक समरसता प्रमुख की घोषणा जिला सह मंत्री मनीष साह ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें