BHAGALPUR : पीरपैंती में घर से पांच सौ मीटर दूर मासूम का शव मिलने से सनसनी, हत्या का केस दर्ज
भागलपुर के पीरपैंती में घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गया है। बच्चे की मां ने कहा कि उनके बच्चे की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या का आरोप भैसूर सहित अन्य लोगों पर लगाया है।
पीरपैंती, जेएनएन। पीरपैंती के दौलतपुर गांव में नंदकिशोर राम का दो वर्षीय पुत्र मंदीप का शव घर से पांच सौ मीटर दूर बरामद किया गया है। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर इशीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, मंदीप की मां ने कहा कि उनके बच्चे की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या का आरोप भैसूर सहित अन्य लोगों पर लगाया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस अधिकारियों की मांने तो मामले की हर स्तर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। वहीं, स्वजनों का रो रोकर बुराहाल हो गया है।
मृतक की मां गायत्री देवी ने अपने भैंसुर डब्लू राम सहित पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरे घरों में पिछले एक वर्ष से जमीन का विवाद बड़े भैंसुर के साथ चल रहा था। महिला ने बताया कि मेरे भैंसुर ने मुझे दुर्गा पूजा में गलत सजा भुगतने का धमकी दी थी।
बच्चे के मुंहर पर जख्म के थे निशान
बच्चे के मुंह और होठ पर कई जख्म के निशान थे। घर से घटनास्थल की दूरी महज पांच सौ मीटर है। वहां तक वह बच्चा बिना किसी की मदद के नहीं जा सकता है। बच्चा वहां तक कैसे गया इसकी भी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पिता रहते हैं राजस्थन में
जिस वक्त बच्चे की मौत की खबर लोगों को मिली उस समय उसकी मां घर से कुछ दूर पर साग तोड़ रही थी। मृतक की बड़ी बहन आंचल और बड़ा भाई अंकुश घर में खेल रहे थे। घर पर अचानक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन गायत्री देवी भागी-भागी घर पहुंची। खोजबीन की लोगों को भी कहा इसके बाद गांव दुर्गा मंदिर से माइक से माइकिंग किया कि हमारा बच्चा कहीं गुम हो गया है। लोग जुट गए और खोजबीन भी किया पर बच्चे का शव मिला। पिता राजस्थान में मजदूरी करता है।